/newsnation/media/media_files/2026/02/02/dhurandhar-2026-02-02-14-30-07.jpg)
Dhurandhar
Dhurandhar Trending in Pakistan: पाकिस्तान से आई एक ताजा खबर ने भारतीय सिनेमा जगत में हलचल मचा दी है. जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की ट्रेंडिंग मूवीज लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है. खास बात यह है कि ये फिल्म पाकिस्तान में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, इसके बावजूद पाकिस्तानी दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़े मजे से देख रहे हैं. जी हां, लयारी टाउन के बैकग्राउंड पर बनी ‘धुरंधर’ को पाकिस्तान में दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को वहां लगातार देखा जा रहा है, जिससे यह ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है.
नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर ट्रेंड कर रहीं 10 भारतीय फिल्में
फ्लिक्स पैटरोल द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस समय नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर भारतीय फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है. ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं-
धुरंधर
तेरे इश्क में
हक
द बिग फेक
दे दे प्यार दे 2
मर्दानी 2
द आरआईपी
96 मिनट्स
जॉली एलएलबी
पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता कोई नई बात नहीं
हालांकि नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की यह लिस्ट चौंकाने वाली लग सकती है, लेकिन सच्चाई ये है कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता हमेशा से रही है. वहां के दर्शक बॉलीवुड की कहानियों, संगीत और कलाकारों को लगातार पसंद करते आए हैं. भारतीय फिल्मों को पाकिस्तानी ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलता रहा है.
धुरंधर के गानों का भी रहा जबरदस्त क्रेज
इतना ही नहीं, जब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब इसके गानों ने खूब लोकप्रियता बटोरी थी. ये क्रेज पाकिस्तान में भी देखने को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी शादियों में फिल्म के गाने जमकर बजे. खास तौर पर ‘नैना लड़ावा’ गाने पर पाकिस्तान के जाने-माने नेता बिलावल भुट्टो को भी झूमते हुए देखा गया था. कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ की सफलता ये साबित करती है कि सरहदों के बावजूद भारतीय सिनेमा की पहुंच और लोकप्रियता लगातार बनी हुई है.
ये भी पढ़े: 'बेशर्मी की हद है', पायल मलिक को प्रगनेंसी में वीडियो बनाना पड़ा भारी, बुरी तरह हुईं ट्रोल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us