/newsnation/media/media_files/2026/02/02/payal-malik-2026-02-02-13-05-44.jpg)
Payal Malik
Payal Malik Video Viral: यूट्यूब पर ‘मलिक व्लॉग्स’ के नाम से मशहूर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. दो शादियों और दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहने को लेकर वह लगातार चर्चा में बने रहते हैं. इन दिनों उनकी पहली पत्नी पायल मलिक अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.
पायल मलिक का डांस वीडियो वायरल
बिग बॉस ओटीटी फेम पायल मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पायल ब्लैक कलर की टाइट-फिटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह सीढ़ियों से उतरते हुए डांस करती हैं और सामने पति अरमान मलिक को देखकर मजाकिया अंदाज में नाटक करती नजर आती हैं.
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग
जहां कुछ लोग पायल के इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “बेशर्मी की भी हद होती है”, जबकि दूसरे ने लिखा, “ढंग के कपड़े तो पहन लेतीं”. इसके अलावा कई लोग उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं.
अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ
गौरतलब है कि पायल मलिक, यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी हैं. अरमान हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ नजर आए थे. शो के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ की कहानी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि पायल और कृतिका पहले दोस्त थीं. इसी दौरान कृतिका की मुलाकात अरमान से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया. पायल से शादी और एक बेटे के बावजूद अरमान ने कृतिका से दूसरी शादी कर ली थी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us