जब सलमान खान से गुस्सा हो गईं थी कैटरीना कैफ, तो भाईजान ने मुंह में गुलाब दबाकर किया था डांस, जानें पूरा किस्सा

Salman Khan-Katrina Kaif: कैटरीना कैफ को मनाने के लिए सलमान खान ने कुछ ऐसा किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.

Salman Khan-Katrina Kaif: कैटरीना कैफ को मनाने के लिए सलमान खान ने कुछ ऐसा किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Salman Khan Katrina Kaif

Salman Khan-Katrina Kaif

Salman Khan-Katrina Kaif: बॉलीवुड में सलमान खान और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. दोनों ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. आज सलमान खान अपनी सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं, जबकि कैटरीना कैफ अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं. हालांकि, दोनों के रिश्ते से जुड़े किस्से आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं.
वहीं, हाल ही में मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट ‘ऑलिव बार एंड किचन’ के मालिक एडी सिंह ने सलमान और कैटरीना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं. 

Advertisment

रेस्टोरेंट में हुआ था झगड़ा

एडी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक रात सलमान खान और कैटरीना कैफ उनके रेस्टोरेंट में डिनर के लिए आए थे. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और कैटरीना गुस्से में आकर अपनी सीट पर चुपचाप बैठ गईं. जिसके बाद कैटरीना को मनाने के लिए सलमान खान ने बेहद अनोखा तरीका अपनाया. एडी सिंह के मुताबिक, सलमान नशे में थे और उन्होंने अपने मुंह में गुलाब का फूल दबाकर कैटरीना की टेबल के पास डांस करना शुरू कर दिया. वह बाथरूम जाते समय और वापस आते हुए भी डांस करते रहे. सलमान का यह अंदाज देखकर कैटरीना अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और दोनों के बीच का झगड़ा खत्म हो गया.

यह पल मेरे लिए यादगार है

रेस्टोरेंट मालिक ने आगे कहा कि सलमान का यह रोमांटिक और मासूम अंदाज बेहद प्यारा लग रहा था. उन्होंने बताया कि सलमान और कैटरीना के बीच सब कुछ सामान्य हो गया और यह पूरा वाकया उनके लिए एक यादगार पल बन गया.

गौरतलब है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ के सेट से हुई थी. हालांकि साल 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘राजनीति’ के दौरान कैटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला. बाद में कैटरीना ने विक्की कौशल से शादी की और अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की.

ये भी पढ़ें: राजा बनना चाहता था ये भोजपुरी स्टार, घोड़े की जगह भैंस पर बैठकर गाता था गाना, आज है करोड़ों की नेटवर्थ का मालिक

Salman Khan Katrina Kaif
Advertisment