/newsnation/media/media_files/2026/02/02/nirhua-1-2026-02-02-11-18-19.jpg)
Nirhua Photograph: (@GlobalMusicJunctionBhojpuri)
Nirahua Net Worth: भोजपुरी सिनेमा में कई स्टार्स है जिन्होंने कड़ी मेहनत कर अपनी पहचान बनाई है. इन्हीं में से एक है दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानि की निरहुआ, जो सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि सिंगर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन भी है. लेकिन क्या आपको पता है कि निरहुआ को बचपन में राजा बनने का शौक था और वो भैंस पर बैठकर घूमा करते थे. एक्टर 2 फरवरी को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है. ऐसे में जानते हैं, उनकी लाइफ से जुड़े इस किस्से के बारे में, साथ ही एक्टर की नेटवर्थ के बारे में भी जानते हैं.
राजा बनना चाहते थे निरहुआ
दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ की और इसी से उन्हें निरहुआ नाम मिला. एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्में की है और गाने भी गाए हैं. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं थी. एक्टिंग करने से पहले वो गाय-भैंस चराया करते थे. इतना ही नहीं, निरहुआ को बचपन से ही राजा बनने का शौक था और वो खुद को राजा मानते थे, इसलिए घोड़ा ना होने की वजह से वो भैंस पर बैठा करते थे और गाने गाते थे.
दिनेश लाल यादव की नेट वर्थ
दिनेश लाल यादव ने कड़ी मेहनत कर खूब नाम कमाया और करोड़ों की नेटवर्थ भी खड़ी की. साल 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार निरहुआ ने बताया था कि वह 6 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक (Dinesh Lal Yadav Net Worth) हैं. इसके अलावा उनके पास मुंबई में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है, जबकि गोरखपुर में भी उनके पास एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये बताई जाती है. एक्टर के पास 2,40,0000 लाख रुपये की गैर कृषि और कृषि जमीन भी है. इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें है, जिसमें रेंज रोवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक बाइक है.
ये भी पढ़ें- मां की वजह से टुटा पवन सिंह और ज्योति सिंह का बसा-बसाया घर? सोशल मीडिया पोस्ट ने खोली पोल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us