/newsnation/media/media_files/2026/02/01/pawan-singh-jyoti-singh-2026-02-01-12-26-09.jpg)
Pawan Singh-Jyoti Singh
Pawan Singh-Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंगदी को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, बीते कुछ समय से उनकी तीसरी शादी, कथित लिंकअप और दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ नाम जुड़ने के बाद ये अटकलें और तेज हो गई हैं. इसी बीच ज्योति सिंह की कुछ क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट्स ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं.
ज्योति सिंह की पोस्ट से बढ़ी हलचल
तीसरी शादी की चर्चाओं के बीच ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर बैक-टू-बैक दो पोस्ट शेयर कीं. इनमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन शब्दों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अपनी बेटी की शादी ऐसे शख्स से करना जिसमें फैसले लेने की काबिलियत हो, वरना अक्सर मां के लाडले बेटे घर नहीं बसा पाते और इलजाम लड़की पर लगा देते हैं.” इस पोस्ट को पवन सिंह की मां से जोड़कर देखा जा रहा है. यूजर्स का मानना है कि ज्योति ने इशारों-इशारों में अपने टूटते रिश्ते की वजह बताने की कोशिश की है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/01/jyoti-singh-2026-02-01-12-12-16.jpg)
'औरत ही घर खोती है'
इसके साथ ही ज्योति सिंह ने एक और भावुक पोस्ट में लिखा, “शादी करो या तलाक दो, दोनों ही हालात में औरत ही अपना घर खोती है. एक आदमी कभी बेघर नहीं होता.” ऐसे में अब सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह की ये दोनों पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और कई लोगों ने इसमें ज्योति के दर्द और संघर्ष को महसूस किया.
‘सीता वनवास’ वाला तंज
इससे पहले भी, जब पवन सिंह का नाम महिमा सिंह से जोड़ा जाने लगा था, तब ज्योति ने एक और तंज भरी पोस्ट साझा की थी. उसमें लिखा था, “सीता वनवास में भी साथ थीं, राम अयोध्या में भी साथ नहीं दे सके.” इस पोस्ट को सीधे तौर पर पवन सिंह के निजी रिश्तों से जोड़कर देखा गया.
ये भी पढ़ें: नीलम कोठारी ने गोविंदा संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us