/newsnation/media/media_files/2026/02/01/neelam-kothari-govinda-2026-02-01-11-03-45.jpg)
Neelam Kothari Govinda
Neelam Kothari on Affair With Govinda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जी हां, हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने वाले हैं. हालांकि बाद में यह कहा गया कि दोनों के बीच मतभेद सुलझ गए हैं.
इसी बीच सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उनके कथित अफेयर्स को लेकर भी बयान दिए थे. इसके जवाब में गोविंदा ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी थी. सुनीता ने कई बार गोविंदा के अफेयर को लेकर इशारा किया, जिसके बाद पुरानी अफवाहें एक बार फिर चर्चा में आ गईं. इनमें 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी का नाम भी शामिल रहा. ऐसे में अब इन सभी चर्चाओं पर नीलम कोठारी ने खुद चुप्पी तोड़ी है. तो चलिए आपको बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा?
नीलम कोठारी ने अफवाहों को बताया बेबुनियाद
एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में नीलम ने साफ शब्दों में कहा कि गोविंदा के साथ उनका कोई अफेयर नहीं था. उन्होंने कहा, “ओ तेरी! ये कौन कह रहा है? गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन ये बात बिल्कुल सच नहीं है. हमने साथ में कई हिट फिल्में की हैं, लेकिन हमारे बीच कभी कुछ नहीं था.” वहीं नीलम ने 90 के दशक के मीडिया माहौल पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उस दौर में लिंक-अप की खबरें आम थीं और बिना किसी पुष्टि के ऐसी बातें छाप दी जाती थीं. अगर दो कलाकार दो-तीन फिल्में साथ कर लेते थे, तो मान लिया जाता था कि उनका अफेयर है. नीलम के मुताबिक, उस समय मीडिया की ताकत बहुत ज्यादा थी और कलाकारों को सफाई देने का मौका भी नहीं मिलता था.
गोविंदा ने भी दिया करारा जवाब
सुनीता आहूजा द्वारा दिए गए बयान ‘अभी भी सुधर जाओ’ पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंदा ने ANI से कहा था, “ये तो बताइए कि मैंने कितनी शादियां कर ली हैं? क्या मैं चार-पांच शादियां करके बैठा हूं? जिनकी शादी हो चुकी है, उनकी पत्नियां तो कुछ नहीं बोलतीं.” गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है, जिससे उनकी निजी जिंदगी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us