कभी जेब में थे सिर्फ 35 रुपये, आज ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर बन करोड़ों में खेलते हैं रोहित शेट्टी, जानें कितनी है नेटवर्थ

Rohit Shetty Net Worth: कभी जेब में सिर्फ 35 रुपये लेकर घूमने वाले रोहित शेट्टी आज बॉलीवुड के सबसे बड़े और अमीर डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कितनी है डायरेक्टर की नेट वर्थ.

Rohit Shetty Net Worth: कभी जेब में सिर्फ 35 रुपये लेकर घूमने वाले रोहित शेट्टी आज बॉलीवुड के सबसे बड़े और अमीर डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कितनी है डायरेक्टर की नेट वर्थ.

author-image
Khushi Samarjeet Giri
New Update
Rohit shetty house gunshots were fired late night know his director net worth

Rohit Shetty Net Worth: मुंबई के जुहू इलाके में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया है. देर रात रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां चलने की खबर सामने आई. जिसके बाद इलाके में डर का माहौल बन गया. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, सुरक्षा बढ़ा दी गई और जांच शुरू कर दी गई. राहत की बात ये रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. ऐसे माहौल में जब फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो आइए हम आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

Advertisment

35 रुपये से शुरू किया सफर 

आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक रोहित शेट्टी ने बेहद मुश्किल हालात देखे हैं. एक वक्त ऐसा था जब उनकी जेब में सिर्फ 35 रुपये होते थे. उनके पिता एम. बी. शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे. लेकिन बाद में परिवार की हालत कमजोर हो गई. कम उम्र में ही रोहित को काम करना पड़ा. वो सेट पर छोटे-छोटे काम करते थे और पूरे दिन की मेहनत के बदले उन्हें बस 35 रुपये मिलते थे. पैसे बचाने के लिए वो कोई बार लंबी दूरी पैदल तय करते थे. ये समय उनके लिए बहुत कठिन था लेकिन डायरेक्टर ने हार नहीं मानी और सीखते रहने का फैसला किया.

300 करोड़ के हैं मालिक 

धीरे-धीरे मेहनत रंग लाई और रोहित शेट्टी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते हुए खुद को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर की लिस्ट में शामिल कर लिया है. पहली फिल्म भले ही बड़ी हिट न रही हो लेकिन बाद में गोलमाल और सिंघम जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरहिट डायरेक्टर बना दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी की नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपये है. डायरेक्टर के पास 10 मंजिला इमारत के मालिक हैं और रोहित के पास कई लग्जरी कारें भी हैं. 

ये भी पढ़ें: राम चरण के घर फिर गूंजी खुशियों की किलकारी, उपासना ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, दादा चिरंजीवी ने दी गुड न्यूज

Rohit Shetty
Advertisment