/newsnation/media/media_files/2026/02/01/ram-charan-upasana-gives-birth-to-twins-girl-and-boy-grandfather-chiranjeevi-shares-the-good-news-wi-2026-02-01-10-11-16.jpg)
Ram Charan-Upasana Gave Birth To Twins: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण के घर एक बार फिर खुशियों की किलकारी गूंजी है. जिक्से बाद अब राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला अब तीन बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं. इस बार खुशियां दोगुनी नहीं बल्कि तिगुनी हो गई हैं, क्योंकि उपासना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस खुशी से झूम उठे और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. सेलेब्स, दोस्त और फैंस ने इस नए सफर के लिए कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं. राम चरण और उपासना की फैमिली के लिए ये पल बेहद खास और यादगार बन गया है.
चिरंजीवी ने शेयर किया पोस्ट
इस खुशखबरी की आधिकारिक पुष्टि खुद मेगास्टार चिरंजीवी ने की. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके बेटे राम चरण और बहु उपासना को एक बेटे और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है. चिरंजीवी ने लिखा कि, 'मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं जो पूरे परिवार के लिए राहत और खुशी की बात है. एक्टर ने ये भी कहा कि, 'दादा-दादी बनने का ये अनुभव उनके लिए किसी ईश्वरीय आशीर्वाद से कम नहीं है. पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने चिरंजीवी के कमेंट सेक्शन को प्यार और दुआओं से भर दिया.
With immense joy and a heart full of gratitude, we are happy to share that @AlwaysRamCharan and @upasanakonidela have been blessed with twins - a baby boy and a baby girl.
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) January 31, 2026
Both the babies and the mother are healthy and doing well. ✨
Welcoming these little ones into our family…
जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
राम चरण और उपासना की शादी साल 2012 में हुई थी और जून साल 2023 में वो पहली बार माता-पिता बने थे. जब उनकी बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ. इसके बाद दिवाली साल 2025 के दौरान उपासना ने अपने बेबी शावर का वीडियो शेयर कर जुड़वा बच्चों की उम्मीद की झलक दी थी. अब आखिरकार वो दिन आ गया है. जिसका सभी को इंतजार था. आज ये पावर कपल तीन बच्चों के साथ अपनी जिंदगी के नए और खूबसूरत अध्याय की शुरुआत कर रहा है.
ये भी पढ़ें: ट्रोलिंग के बाद फूटा Salman Khan का सबर का बांध, सबके सामने कही ये बात, वायरल हुआ वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us