/newsnation/media/media_files/2026/03/03/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-2026-03-03-14-22-14.jpg)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Photograph: (Jio Hotstar)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. शो में 8 साल के लीप के बाद अभीरा और अरमान एक बार फिर से एक दूसरे से अलग हो गए हैं. अब अपकमिंग एपिसोड में महा ट्विस्ट आने वाला है और होली के मौके पर दोनों फिर से एक होने वाले हैं. चलिए जानते हैं अपकमिंग होली स्पेशल एपिसोड में क्या कुछ धमाल होने वाला है.
मां का टैटू बनवा लेगा मायरा?
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला की अरमान और अभीरा बेकिंग क्लासेस में एक-दूजे से टकराते हैं. शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान को अभीरा का धक्का लगता है और केक नीचे गिर जाता है, ऐसे में अरमान कहता है कि तुमसे मेरी बेटी की खुशी बर्दाश्त नहीं होती क्या. वहीं, दूसरी ओर मायरा और मुक्ति एक साथ टैटू बनवाने के लिए जाते हैं, लेकिन इस दौरान मायरा के हाथ में पापा की जगह मां का टैटू बन जाता है.
एक दूसरे के करीब आएंगे अभीरा-अरमान
शो में आगे होली का सेलिब्रेशन होगा, जहां अरमान और अभीरा होली पार्टी में एक-दूजे के खिलाफ होंगे. वहीं बाद में दोनों नशे में एक-दूसरे से प्यार का इजहार करेंगे और आई लव यू कहेंगे. इतना ही नहीं दोनों शादी करने का भी फैसला करेंगे. लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में दोनों शादी कर लेंगे और जब दोनों को होश आएगा, तो शो कि कहानी क्या मोड़ लेगी.
ये भी पढ़ें- YRKKH: अरमान-अभिरा को पास लाएंगी मायरा और मुक्ति, एक बार फिर बड़े भाई को धोखा देगा कृष
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us