टॉक्सिक में दिखने वाला यश का डबल रोल? मेकर्स ने दिया हिंट, क्लीन-शेव लुक देखकर फैंस की बढ़ी धड़कनें

Yash Will Play Double Role in Toxic: रॉकिंग स्टार यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

Yash Will Play Double Role in Toxic: रॉकिंग स्टार यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

author-image
Nikki Kumari
New Update
Toxic

Toxic New Poster Photograph: (Instagram @thenameisyash)

Yash Will Play Double Role in Toxic: रॉकिंग स्टार यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. इस नए पोस्टर में यश एक चौंकाने वाले क्लीन-शेव लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस ने 'टिकट टू हेल' का नाम दिया है. यश का यह अवतार फिल्म की डरावनी और विस्फोटक दुनिया की एक नई झलक पेश करता है. टॉक्सिक के नए पोस्टर के साथ ये बहस शुरू हो गई है कि यश फिल्म में इस बार डबल रोल निभा सकते हैं. वहीं, उनके इस क्लीन-शेव लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आइए जानें, क्या सच में टॉक्सिक में यश का डबल रोल है? 

Advertisment

डबल रोल का धमाका

पोस्टर के जरिए फिल्म में “टिकट” नाम के किरदार का खुलासा हुआ है, जिसे खुद यश ही निभा रहे हैं. इससे पहले उनके “राया” लुक ने सोशल मीडिया पर पहले ही तूफान ला दिया था. अब इस दूसरे लुक के सामने आने से यह साफ हो गया है कि फिल्म में यश का दमदार डबल रोल देखने को मिलेगा. फैंस इस नए ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर थ्योरी थ्रेड्स और रील्स की बाढ़ आ गई है.

ग्लोबल ट्रेंड बन चुका है टीजर

फिल्म का टीजर रिलीज होते ही वैश्विक स्तर पर छा गया है. महज 1 मिनट 56 सेकंड के इस वीडियो ने भारत समेत 9 देशों में यूट्यूब पर ट्रेंड किया है. टीजर को अब तक 197 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस टीजर के हर एक फ्रेम को बारीकी से देख रहे हैं और फिल्म की टाइमलाइन और किरदारों के टकराव को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ-साथ खाड़ी देशों और दक्षिण-पूर्व एशिया में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है.

राया का स्टाइलिश और खतरनाक अवतार

अपनी पुरानी छवि को पीछे छोड़ते हुए यश ने इस फिल्म के लिए जो शारीरिक बदलाव किया है, उसने सबको हैरान कर दिया है. उनका “टिकट” अवतार जितना स्टाइलिश है, उतना ही खौफनाक भी. टीजर के आखिरी 20 सेकंड ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. यश की यह नई सिनेमाई पहचान अब एक वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुकी है.

टॉक्सिक की रिलीज डेट

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुख्य रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट की गई है. दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Yash toxic
Advertisment