/newsnation/media/media_files/2026/02/21/do-deewane-seher-mein-and-assi-box-office-collection-day-1-mrunal-thakur-taapsee-pannu-film-2026-02-21-11-51-54.jpg)
Box Office Report Photograph: (IMDb)
Box Office Report (20 February 2026): बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की मचअवेटेड फिल्म ‘अस्सी’ (Assi) बीते दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. फिल्म के पहले दिन के आधिकारिक आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो फिल्म निर्माताओं और फैंस के लिए थोड़े निराशाजनक साबित हुए हैं. दूसरी ओर, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ ने भी उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी. हालांकि इस फिल्म की कमाई भी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन तापसी पन्नू की फिल्म के मुकाबले इसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर पकड़ बनाई है. आइए जानें, ताप्सी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' ने पहले दिन कितनी कमाई की?
‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर फीका आगाज
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk.com की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ ने अपने ओपनिंग डे पर मात्र 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह अपनी रिलीज के पहले दिन एक सम्मानजनक आंकड़ा छुएगी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट रही. अगर थिएटर ऑक्यूपेंसी की बात करें, तो हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल उपस्थिति महज 7.38% दर्ज की गई. दिन के शुरुआती शो में यह आंकड़ा 3.88% था, जो दोपहर और शाम के शो में बढ़कर करीब 7% के आसपास रहा. हालांकि, रात के शो में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई और ऑक्यूपेंसी 11.48% तक पहुंची, लेकिन यह फिल्म को एक बड़ी ओपनिंग दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई.
‘दो दीवाने शहर में’ ने मारी बाजी
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी वाली फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ ने फिल्म ‘अस्सी’ को पछाड़ते हुए पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि फिल्म समीक्षकों का मानना है कि इस फिल्म की कमाई भी उम्मीद से कम रही है, लेकिन ‘अस्सी’ के मुकाबले इसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अधिक सफलता पाई. इस फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.29% रही. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए रात के शो में दर्शकों का उत्साह अधिक देखा गया, जहां ऑक्यूपेंसी 14.96% तक पहुंच गई. मृणाल और सिद्धांत की केमिस्ट्री युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसका फायदा फिल्म को मिल सकता है.
‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दोनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ ने पहले दिन दुनियाभर में कुल 1.18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं, ‘दो दीवाने शहर में’ ने वैश्विक स्तर पर 1.45 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपनी बढ़त बनाए रखी है. फिलहाल दोनों ही फिल्मों के लिए आने वाला वीकेंड बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है.
वर्ड ऑफ माउथ से तय होगा भविष्य
फिल्म जानकारों का कहना है कि यदि इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो इन्हें वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर रहना होगा. तापसी पन्नू अपनी गंभीर अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, जबकि मृणाल और सिद्धांत की जोड़ी अपनी ताजगी के लिए मशहूर है. अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में कौन सी फिल्म दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब होती है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us