The 50: जिसके लिए प्रिंस नरूला ने छोड़ा टिकट टू फिनाले, वो बनेगा 'द 50' का विनर, मिलेंगे लाखों रुपये

The 50 Winner Name Leaked: रियलिटी शो 'द 50' के विनर का नाम लीक हो गया है. लेकिन वाहवाही सोशल मीडिया पर कोई और ही लूट रहा है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

The 50 Winner Name Leaked: रियलिटी शो 'द 50' के विनर का नाम लीक हो गया है. लेकिन वाहवाही सोशल मीडिया पर कोई और ही लूट रहा है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
The 50 (6)

The 50 Photograph: (Jio Hotstar)

The 50 Winner Name Leaked: रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. 1 फरवरी से शुरू हुए इस शो में कुल 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, और अब ये अपने फिनाले की ओर बढ़ गया है. 19 फरवरी को शो का ग्रैंड फिनाले शूट किया गया था और अब विनर का नाम लीक हो गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर कोई दूसरा कंटेस्टेंट वाहवाही लूट रहा है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

Advertisment

शो का विनर बना ये कंटेस्टेंट?

द 50 के फिनाले में शिव ठाकरे, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ और फैजल शेख टॉप 4 में पहुंचे थे. बीबी तक के मुताबकि, शुरुआत में रजत दलाल बाहर हो गए. फिर दूसरे नंबर पर कृष्णा श्रॉफ भी बाहर हो गईं. इसके बाद 'द 50' के फिनाले की आखिरी रेस में फैजल शेख और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) पहुंचे और  शिव ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की. इसी के साथ उन्हें 50 लाख रुपये ईनाम में भी मिले. हालांकि इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

वाहवाही लूट रहा ये कंटेस्टेंट

एक तरफ खबरें आ रही हैं कि शिव ने द 50 की ट्रॉफी जीती है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रिंस नरूला (Prince Narula) वाहवाही लूट रहे हैं. दरअसल, फिनाले में पहुंचने के लिए टिकट शिव की जगह प्रिंस को मिला था. लेकिन प्रिंस ने अपना टिकट टू फिनाले शिव को दे दिया और कहा कि वो अपने दोस्त को जीतता देखना चाहते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग प्रिंस के त्याग की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, शो का फिनाले टेलिकास्ट कब होगा इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- 'The 50' में उड़ी पति से अलग रहने की अफवाह, अब दिव्या अग्रवाल ने बताई अपूर्व से शादी करने की वजह

Prince Narula The 50
Advertisment