Toxic: पोस्टपोन हो सकती है यश की 'टॉक्सिक', क्या 'धुरंधर' बनी वजह, जानें असली सच्चाई?

Toxic: खबरे हैं कि साउथ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. कहा जा रहा है कि फिल्म अब 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी.

Toxic: खबरे हैं कि साउथ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. कहा जा रहा है कि फिल्म अब 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Toxic

Toxic Photograph: (KVN Productions)

Toxic: साउथ स्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. कुछ समय पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. मेकर्स ने अनाउंसमेंट की है कि ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. लेकिन अब लग रहा है कि दर्शकों को इसका और इंतजार करना पड़ सकता है. चलिए जानते हैं, क्यों?

Advertisment

पोस्टपोन हो सकती है 'टॉक्सिक'

यश की टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होने जा रही थी और इसका क्लैश रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से होने वाला था. पहले खबरे आई थी कि दोनों ही फिल्मों की डेट नहीं बदलेगी. लेकिन अब टॉक्सिक की रिलीज पर बदलाव हो सकता है. हालांकि इसकी वजह धुरंधर 2 नहीं है. रेडिट पर चल रही गॉसिप के मुताबिक, टॉक्सिक को कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में फिल्माया गया था. ऐसे में  डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े लोगों ने बताया कि इंग्लिश वर्जन के लिए अभी कोई ठोस प्लान या रणनीति तैयार नहीं हुई है.

इस फिल्म को मिल रही ज्यादा स्क्रीन्स?

दूसरी ओर खबर कहा जा रहा है कि 20 मार्च को हेल मैरी (Hell Mary) रिलीज होने वाली है और ओवरसीज में इस फिल्म को 80:20 के रेशियो में स्क्रीन्स मिल रही हैं. ऐसे में यश की टॉक्सिक के लिए ओवरसीज में स्क्रीन्स की संख्या काफी कम है. जिसके चलते मेकर्स डेट बदलने के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें- Toxic: रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही यश की ‘टॉक्सिक’, नॉर्थ इंडिया और नेपाल में की ऐतिहासिक साझेदारी

Yash toxic
Advertisment