Toxic: रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही यश की ‘टॉक्सिक’, नॉर्थ इंडिया और नेपाल में की ऐतिहासिक साझेदारी

Toxic Collaboration with AA Films: यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक कई प्रोडक्शन्स हाउस संग कोलैबोरेशन कर रही है. अब नॉर्थ इंडिया और नेपाल के लिए फिल्म के मेकर्स ने एक ओर बड़ी डील कर ली है.

Toxic Collaboration with AA Films: यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक कई प्रोडक्शन्स हाउस संग कोलैबोरेशन कर रही है. अब नॉर्थ इंडिया और नेपाल के लिए फिल्म के मेकर्स ने एक ओर बड़ी डील कर ली है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Toxic

Toxic Photograph: (Toxic (Instagram))

Toxic Collaboration with AA Films: साउथ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक इस समय सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. जब से इस फिल्म का टीजर जारी हुआ है, फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है. वहीं,  ये  पैन इंडिया फिल्म रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही. आए दिन फिल्म का कई प्रोडक्शन्स हाउस संग कोलैबोरेशन हो रहा है. अब नॉर्थ इंडिया और नेपाल के लिए फिल्म के मेकर्स ने एक ओर बड़ी डील कर ली है.

Advertisment

टॉक्सिक की  ऐतिहासिक साझेदारी

यश की ‘टॉक्सिक’ ने भारत की सबसे असरदार और भरोसेमंद वितरण कंपनियों में से एक एए फिल्म्स  संग साझेदारी की है. एए फिल्म्स ने  फिल्मके  नॉर्थ इंडिया और नेपाल के थिएट्रिकल अधिकार अपने नाम कर लिए हैं. बता दें, एए फिल्म्स और यश पहले भी ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. उन फिल्मों ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस तोड़ा, बल्कि पैन-इंडियन सिनेमा की पहचान ही बदल दी. अब ‘टॉक्सिक’ के साथ यह जोड़ी और बड़े पैमाने पर वापसी कर रही है.

‘टॉक्सिक’ ने बनाया रिकॉर्ड

‘टॉक्सिक’ पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड बना चुकी है. ये फिल्म पहली गैर-तेलुगु फिल्म बनी जिसने एपी-टीजी मार्केट में श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के साथ ऐतिहासिक डिस्ट्रीब्यूशन डील साइन की. इसके बाद फर्स फिल्म ने इसके भारतीय भाषा संस्करणों के लिए जबरदस्त ओवरसीज डील की, जो अब तक की सबसे बड़ी विदेशी डील्स में गिनी जा रही है. अब एए फिल्म्स के साथ हिंदी पट्टी, नॉर्थ इंडिया और नेपाल में इसका वितरण तंत्र और भी विशाल हो गया है.

क्या बोलें अनिल थडानी? 

अनिल थडानी ने इस साझेदारी के बारे में कहा- 'यश लगातार पैन-इंडियन स्टारडम को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, और ‘टॉक्सिक’ के साथ वह और आगे बढ़ेंगे. एए फिल्म्स को गर्व है कि वे इस फिल्म को नॉर्थ इंडिया और नेपाल के दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं. केवीएन प्रोडक्शन्स और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले वेंकट के. नारायणा और यश द्वारा निर्मित ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

ये भी पढ़ें- यश की 'Toxic' ने किया 120 करोड़ का सौदा, रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा रही फिल्म

Yash toxic
Advertisment