/newsnation/media/media_files/2026/02/19/toxic-6-2026-02-19-13-01-41.jpg)
Toxic Photograph: (KVN Productions)
Toxic Teaser: साउथ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. पिछले महीने फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया गया था, जिसकी झलक देख फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा. वहीं, अब इस पैन इंडिया फिल्म के मेकर्स ने टीजर रिलीज की डेट अनाउंस कर दी है. चलिए जानते हैं, कब और किस समय रिलीज होगा टॉक्सिक का टीजर.
कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर?
'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grown-ups) के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. जिसमें यश अपने किरदार राया के लुक में नजर आ रहे हैं. एक्टर खून से लथपथ बर्फीले तूफान के बीच खड़े है, उनका चेहरा आधा छुपा हुआ है और हाथ में बोतल है. इसी के साथ मेकर्स ने टीजर को लेकर जानकारी दी है. कैप्शन में लिखा कि टीजर 20 फरवरी, सुबह 9:35 बजे रिलीज किया जाएगा.
9:35 AM | 20.02.2026#ToxicTeaser#Toxic In Cinemas Worldwide from 19-03-2026@TheNameIsYash#Nayanthara@humasqureshi@advani_kiara@rukminitweets#TaraSutaria#GeetuMohandas@RaviBasrur#RajeevRavi#UjwalKulkarni#TPAbid#MohanBKere#SandeepSadashiva#PrashantDileepHardikar… pic.twitter.com/HxWOLm08u1
— KVN Productions (@KvnProductions) February 19, 2026
कमाल है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट कमाल की है. इसमें कियारा आडवाणी-नादिया, हुमा कुरैशी-एलिजाबेथ, नयनतारा-गंगा, तारा सुतारिया-रेबेका, वहीं रुक्मिणी वसंत-मेलिसा के किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है और इसका निर्दशन भी गीतू मोहनदास ने ही किया है. बता दें, ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें- Toxic: रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही यश की ‘टॉक्सिक’, नॉर्थ इंडिया और नेपाल में की ऐतिहासिक साझेदारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us