/newsnation/media/media_files/2026/03/02/toxic-first-song-tabahi-released-2026-03-02-13-35-43.jpg)
Toxic first song Tabahi
Yash Starr Toxic First Song Tabahi Released: इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में शुमार 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हो गया है. गाने को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह था, खासतौर पर यश और कियारा अडवाणी की केमिस्ट्री देखने को लेकर. हालांकि, गाना रिलीज होते ही कुछ फैंस निराश भी नजर आए, क्योंकि मेकर्स ने फिलहाल गाने का केवल ऑडियो वर्जन जारी किया है.
समंदर किनारे इंटेंस केमिस्ट्री की झलक
गाने के साथ साझा की गई तस्वीर में यश और कियारा समंदर किनारे एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं. दोनों का इंटेंस लुक और रोमांटिक अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ हो रही है. इससे पहले मेकर्स ने ‘तबाही’ का पहला लुक पोस्टर जारी किया था, जिसमें कियारा अपने किरदार ‘नादिया’ के रूप में यश को गले लगाए दिखीं. बैकग्राउंड में उफनता समंदर पोस्टर को और भी प्रभावशाली बनाता है. इसी पोस्टर में बताया गया था कि गाना 2 मार्च को रिलीज होगा.
विशाल मिश्रा की आवाज
‘तबाही’ को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है. फिल्म का संगीत रवि बसरूर, विशाल मिश्रा और तनिष्क बागची ने तैयार किया है. फिल्म का निर्देशन Geetu Mohandas ने किया है. ‘टॉक्सिक’ एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है. बता दें,‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: OTT Release: होली खेलने के बाद नहीं होंगे बोर, इस हफ्ते रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us