/newsnation/media/media_files/2026/03/06/yami-gautam-and-kriti-sanon-2026-03-06-16-52-39.jpg)
Yami Gautam Kriti Sanon
Yami Gautam Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी दमदार एक्टिंग और अलग तरह की फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. वहीं हाल ही में उनकी फिल्म 'हक' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसी बीच यामी गौतम एक सोशल मीडिया विवाद को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, उन्होंने कथित तौर पर एक ऐसी इंस्टाग्राम रील को लाइक कर दिया था, जिसमें एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' में उनकी एक्टिंग और अवॉर्ड जीत को लेकर तंज कसा गया था.
आपको बता दें कि रील को लाइक करने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और कुछ लोगों ने यामी को ट्रोल भी करना शुरू कर दिया. ऐसे में अब इस पूरे मामले पर यामी गौतम ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है. तो चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
यामी गौतम ने ट्वीट कर दी सफाई
सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद के बाद यामी गौतम ने एक ट्वीट करते हुए पूरी सिचुएशन साफ की. उन्होंने कहा कि जिस रील को लेकर विवाद हो रहा है, उसे उन्होंने जानबूझकर लाइक नहीं किया था. यामी ने अपने ट्वीट में लिखा कि उन्हें पता चला है कि उन्होंने कथित तौर पर एक ऐसी रील को लाइक किया है जो किसी दूसरे कलाकार को नीचा दिखाने वाली है.
यामी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कलाकारों को रोज़ाना कई पोस्ट और वीडियो में टैग किया जाता है और संभव है कि वह पोस्ट भी किसी टैग या अवॉर्ड फंक्शन से जुड़े संदर्भ के दौरान सामने आया हो. उन्होंने कहा कि ये काम जानबूझकर नहीं किया गया और अगर ऐसा हुआ भी है तो यह शायद गलती से क्लिक हो गया होगा. यामी ने ये भी साफ किया कि इसमें किसी तरह का पीआर स्टंट शामिल नहीं है.
It has come to my notice that I apparently ‘liked’ a reel that is condescending toward another actor. We get tagged in multiple things every day, and this appeared during an award-function reference like any other tag. It isn’t true and was definitely not done consciously, if…
— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) March 5, 2026
पीआर स्टंट के आरोपों को भी किया खारिज
यामी गौतम ने अपने बयान में ये भी कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी सस्ते पीआर तरीकों का सहारा नहीं लिया है. उन्होंने लिखा कि वह हमेशा अपने काम पर फोकस करती हैं और उसी के दम पर आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं. यामी ने यह भी बताया कि उनके पास कोई पीआर टीम नहीं है और वह खुद ही अपने सोशल मीडिया को संभालती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अवॉर्ड शोज को लेकर वह पहले भी अपनी राय सम्मानजनक तरीके से रख चुकी हैं और अब उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने काम पर है.
अपकमिंग फिल्म में करेंगी स्पेशल अपीयरेंस
वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम जल्द ही फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge में स्पेशल अपीयरेंस करती नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन उनके पति आदित्य धर ने किया है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा Sanjay Dutt, Arjun Rampal, R. Madhavan, Sara Arjun और Rakesh Bedi भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: 'अपनी बेटियों के लिए देखिए' मनोज मुंतशिर ने की The Kerala Story 2 देखने की अपील, हाथ जोड़कर कही ये बात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us