World Of Nagabandham का रहस्यों से भरपूर टीजर आउट, शिवरात्रि पर महेश बाबू ने किया लॉन्च, फैंस बोले- रोंगटे खड़े हो गए!

World Of Nagabandham Teaser Out: भारतीय सिनेमा के फैंस के लिए महाशिवरात्रि का अवसर बेहद खास है. सुपरस्टार महेश बाबू ने मचअवेटेड फिल्म ‘नागबंधम’ का आधिकारिक टीजर लॉन्च किया.

World Of Nagabandham Teaser Out: भारतीय सिनेमा के फैंस के लिए महाशिवरात्रि का अवसर बेहद खास है. सुपरस्टार महेश बाबू ने मचअवेटेड फिल्म ‘नागबंधम’ का आधिकारिक टीजर लॉन्च किया.

author-image
Nikki Kumari
New Update
World Of Nagabandham teaser out

World Of Nagabandham teaser Photograph: (Youtube @AbhishekPictures)

World Of Nagabandham Teaser Out: भारतीय सिनेमा के फैंस के लिए महाशिवरात्रि का अवसर बेहद खास है. सुपरस्टार महेश बाबू ने मचअवेटेड फिल्म ‘नागबंधम’ का आधिकारिक टीजर लॉन्च किया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा जगत तक हलचल मचा दी है. अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी यह माइथो-एक्शन फिल्म अपनी भव्यता और रहस्यमयी कहानी के कारण 2026 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है. इस फिल्म की कहानी और सीन्स रोंगटे खड़े कर देने वाली है. इसका धांसू टीजर रिलीज होते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. 

Advertisment

नागबंधम की कहानी क्या है? 

टीजर की शुरुआत हिमालय की बर्फीली और रहस्यमयी वादियों से होती है, जो एक ऐसे मंदिर का दरवाजा खोलती है, जहां सदियों पुराना राज दफन है. फिल्म की कहानी अब्दाली के ऐतिहासिक अफगान आक्रमण से प्रेरित है, जिसमें इतिहास, पौराणिक कथाओं और आध्यात्मिक युद्ध का एक अद्भुत संगम देखने को मिलता है. कहानी के केंद्र में 'नागबंधम मंदिर' है, जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां कर रही हैं. यह फिल्म दिखाती है कि कैसे मानवीय लालच ब्रह्मांडीय शक्तियों से टकराता है और तब नियति अपने रक्षक को चुनती है.

विराट कर्णा का दमदार अवतार 

फिल्म में विराट कर्णा मुख्य भूमिका में हैं और टीजर में उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन चौंकाने वाला है. टीजर के सबसे चर्चित सीन में मगरमच्छ के साथ उनकी भीषण लड़ाई और भगवान शिव के रूप में उनकी जादुई एंट्री शामिल है. शिव के किरदार की गंभीरता और तीव्रता को विराट ने जिस शिद्दत से पर्दे पर उतारा है, वह उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है. बिना किसी संवाद के, केवल अपनी आंखों और हाव-भाव से उन्होंने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है.

विजुअल एपिक ने खींचा फैंस का ध्यान 

डायरेक्टर अभिषेक नामा का विजन इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाता है. टीजर में वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन वैल्यू साफ झलकती है. सिनेमैटोग्राफर सुंदर राजन एस ने हिमालय के विहंगम सीन को कैमरे में कैद किया है, वहीं हाई-एंड VFX फिल्म के स्केल को कई गुना बढ़ा देते हैं. अशोक कुमार का प्रोडक्शन डिजाइन और जुनैद कुमार का बैकग्राउंड स्कोर रोंगटे खड़े कर देने वाला है. टीजर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह बिना डायलॉग के भी अपनी कहानी की गहराई को दर्शकों तक पहुंचाने में सफल रहा है.

नागबंधम की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट इसकी एक और बड़ी ताकत है. फिल्म में विराट कर्णा के साथ नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, ऋषभ साहनी और मुरली शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह विशाल स्टार कास्ट इस बात का संकेत है कि फिल्म की कहानी काफी पेचीदा और प्रभावशाली होने वाली है.

नागबंधम सेट करेगी इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क

प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया है, जो हर फ्रेम की चमक में दिखता है. हैदराबाद के प्रसाद PCX में हुई स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया और क्रिटिक्स ने टीजर को स्टैंडिंग ओवेशन दिया. "ब्रह्मा की रचना से जन्मा... विष्णु के धर्म से सुरक्षित... महादेव के क्रोध से शक्ति प्राप्त..." जैसे विचारोत्तेजक वाक्य फिल्म की आध्यात्मिक गहराई को दिखाते हैं. 

यह भी देखें-O'Romeo ने की दूसरे दिन की छप्पड़ फाड़ कमाई, Tu Yaa Main ने भी पकड़ी रफ्तार, जानें वैलेंटाइन पर कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल?

Mahesh Babu World Of Nagabandham
Advertisment