/newsnation/media/media_files/2026/02/15/o-romeo-tu-yaa-main-box-office-collection-day-2-mardaani-3-border-2-earning-details-2026-02-15-11-23-18.jpg)
box office collection Photograph: (instagram @shahidkapoor @shanayakapoor)
Box Office Report O Romeo Tu Yaa Main: वैलेंटाइन्स वीक 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक साबित हो रहा है. इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी है, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर दिख रहा है. वहीं, दूसरी ओर शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए नजर आ रही है.
'ओ रोमियो' का दूसरे दिन का धमाका
फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये के साथ सम्मानजनक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन यानी शनिवार को वैलेंटाइन्स डे का इसे भरपूर लाभ मिला. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस उछाल के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड यह 26.6 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. हालांकि, यह शाहिद की पिछली ब्लॉकबस्टर 'कबीर सिंह' के दूसरे दिन के रिकॉर्ड (22.71 करोड़) को नहीं तोड़ पाई, पर इसने 'देवा' जैसी हालिया फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है.
शनाया कपूर की 'तू या मैं' ने मचाया धमाल
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद वापसी की है. पहले दिन महज 60 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह 100% से भी अधिक की बढ़त है, जिसने मेकर्स की उम्मीदें जगा दी हैं. दो दिनों का कुल कलेक्शन 2 करोड़ रुपये हो गया है और संडे को इसमें और बड़े उछाल की उम्मीद है.
'बॉर्डर 2' की ढलती रफ्तार
सनी देओल की मेगा-ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर 2' ने सिनेमाघरों में अपने 23 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने अब तक भारतीय बाजार में 320.45 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 438.5 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की है. हालांकि, अब 'ओ रोमियो' के आने से इसकी कमाई में बड़ी गिरावट आई है. 22वें दिन इसकी कमाई 1 करोड़ से नीचे गिर गई थी, लेकिन शनिवार को इसमें मामूली सुधार हुआ और इसने 1.9 करोड़ रुपये कमाए.
'मर्दानी 3' का जुझारू प्रदर्शन
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष के बावजूद टिकी हुई है. दो हफ्ते पूरे कर चुकी इस फिल्म को स्क्रीन्स की कमी का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी वैलेंटाइन्स डे पर इसने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया. दिलचस्प बात यह है कि शनिवार के कलेक्शन के मामले में इसने 'बॉर्डर 2' को कड़ी टक्कर दी है. अब तक फिल्म की कुल भारतीय कमाई 43.15 करोड़ रुपये हो चुकी है.
यह भी देखें- एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को गैंगस्टर की धमकी, 10 करोड़ की मांगी फिरौती; पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us