एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को गैंगस्टर की धमकी, 10 करोड़ की मांगी फिरौती; पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को गैंगस्टर जीशान अख्तर ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को गैंगस्टर जीशान अख्तर ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Himanshi-Khurana

Himanshi Khurana Photograph: (X)

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस को गैंगस्टर जीशान अख्तर ने जान से मारने की धमकी दी है और उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. इस धमकी के बाद फिल्म जगत में चिंता का माहौल बन गया है. हिमांशी ने इस मामले में मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisment

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के अनुसार, हिमांशी को उनकी ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें एक वॉयस नोट भी शामिल था. इस ऑडियो में कथित तौर पर गैंगस्टर ने 10 करोड़ रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. शिकायत के आधार पर सोहाना पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब ईमेल और वॉयस नोट भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

विदेश में बैठे जीशान अख्तर का पाक से संबंध

बताया जा रहा है कि आरोपी गैंगस्टर जीशान अख्तर विदेश में छिपा हुआ है और उसका संबंध पाकिस्तान के कुख्यात अपराधियों से भी जुड़ा बताया जाता है. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑडियो क्लिप और अन्य सबूतों की जांच कर रही हैं.

कौन हैं हिमांशी खुराना?

हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया. वह 2013 में आई पंजाबी फिल्म 'सड्डा हक' में नजर आईं. फिर विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 13 से उन्हें काफी फेम मिला. फिलहाल हिमांशी मोहाली जिले के एक बड़ी सोसाइटी में रहती हैं. हाल के दिनों में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को गैंगस्टरों से धमकियां मिलने की खबरें सामने आई हैं. पुलिस ने हिमांशी की सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, इस बार वॉइस नोट में कहा- 'खत्म कर दूंगा'

Himanshi Khurana Entertainment News
Advertisment