Women's Day 2026: करीना कपूर से हेमा मालिनी और अनुपम खेर तक, इन सेलेब्स ने दी वुमेन्स डे की शुभकामनाएं

Womens Day Celebs Post 2026: इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और प्रेरणादायक मैसेज साझा किए हैं.

Womens Day Celebs Post 2026: इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और प्रेरणादायक मैसेज साझा किए हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Womens Day

Women's Day

Women's Day Celebs Post 2026: हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में इंटरनेशनल वुमेन्स डे मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं की ताकत, उनके योगदान और समाज में उनकी अहम भूमिका को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है. इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और प्रेरणादायक मैसेज साझा किए. तो चलिए आपको बताते हैं किस स्टार ने क्या कुछ कहा? 

Advertisment

हुमा कुरैशी

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए महिलाओं को वुमेन्स डे की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “उस महिला के लिए जिसने स्क्रीन पर मेरी कहानियों को आकार दिया और स्क्रीन के बाहर मेरी जिंदगी को प्रेरणा दी. महिला दिवस की शुभकामनाएं.”

अनुपम खेर

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी इस अवसर पर महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया. उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, “महिला दिवस पर दुनिया की सभी महिलाओं को मेरा दिल से सलाम. मेरा मानना है कि जिसके पास किसी और जिंदगी को जन्म देने की ताकत है, वह सबसे महान है और वह एक महिला है.”

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और महिला दिवस के मौके पर लिखा हुआ अपना लेख भी साझा किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मुझे बताओ, तुमने आखिरी बार अपनी मां को कब बताया था कि वह तुम्हारे लिए कितनी मायने रखती हैं?”

हेमा मालिनी

एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने भी महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को प्रेरणादायक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हर महिला अपने आप में खास और अनोखी होती है, चाहे वह घर संभालने वाली गृहिणी हो, उद्यमी हो या काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने वाली प्रोफेशनल. उन्होंने महिलाओं से अपनी काबिलियत और ताकत को पहचानने और अपनी शर्तों पर जीवन जीने का संदेश दिया.

अजय देवगन

अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की. उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “ये सिंघम इन शेरनी के बिना कुछ नहीं.”

ajay devgn

बाबिल खान

अभिनेता बाबिल खान ने भी अपनी मां की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा. उन्होंने कहा, “पहली सबसे अच्छी दोस्त, पहला संपर्क, पहली महिला जिसने मिसाल कायम की, आने वाली सभी महिलाओं के लिए. मेरी मां… मेरे लिए. हैप्पी वुमेन्स डे.”

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने भी इस खास दिन पर महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “दुनिया की सभी महिलाओं से बस इतना कहना है, कभी मत भूलिए कि अपनी जिंदगी के हर दिन खुद से यह कहना है - ‘मैं अपनी फेवरेट हूं.’ सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं.”

ये भी पढ़ें: Women's Day 2026: बॉलीवुड की वो फिल्में, जिनमें महिलाओं का दिखा दमदार अंदाज, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Womens Day 2026 Womens Day
Advertisment