Women's Day 2026: बॉलीवुड की वो फिल्में, जिनमें महिलाओं का दिखा दमदार अंदाज, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Women's Day 2026: दुनियाभर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जा रहा है. महिलों की उपलब्धियों को सिलेब्रेट करने के लिए ये दिवस मनाया जाता है. ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें महिला किरदारों ने दमदार अंदाज दिखाया.

Women's Day 2026: दुनियाभर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जा रहा है. महिलों की उपलब्धियों को सिलेब्रेट करने के लिए ये दिवस मनाया जाता है. ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें महिला किरदारों ने दमदार अंदाज दिखाया.

author-image
Uma Sharma
New Update
Women's Day 2026

Women's Day 2026

Womens Day 2026: आज 8 मार्च है और दुनियाभर में विमेंस डे मनाया जा रहा है. महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का जश्न मानने के लिए हर साल महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाता है. हालांकि, 21वीं सदी में महिलाओं ने हर क्षेत्र में तरक्की हासिल कर ली है लेकिन एक ऐसा भी दौर था जब महिलाओं के अधिकार पुरुषों से कम थे. अब हर फील्ड में महिलाएं आगे बढ़ रही है. महिलाओं का कंट्रीब्यूशन फिल्मों में भी देखा जा रहा है. बॉलीवुड में भी कई विमेंस सेंट्रिक फिल्में बनी हैं. जिनमें महिलाओं ने अपने काम के दम पर साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं है. विमेंस डे को सेलिब्रेट करने के लिए आप इन फिल्मों को देख सकते हैं हम आपको यहां उन 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.

Advertisment

नीरजा 

2016 में आई नीरजा फिल्म बलिदान और निडरता की सच्ची कहानी को बयां करती है. इस फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट का करिदार निभाया था. इसमें दिखाया जाता है कि कैसे नीरजा प्लेन हाइजैक होने के बाद अपनी जान देकर पैसेंजर्स को बचाती है. फिल्म में डर और फिर डर पर जीत हासिल करने के बारे में दिखाया गया है. सोनम कपूर को इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था.

मर्दानी 

विमेंस डे पर आप मर्दानी सीक्वल देख सकते हैं. इसमें आपको जांबाज महिला ऑफिसर की ईमानदारी देखने को मिलेगी कि कैसे एक निडर महिला क्राइम ब्रांच ऑफिसर सिस्टम के खिलाफ जाती है. मानव तस्करी के काले काम से पर्दा उठाती है. इस फिल्म के महिला किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया.     

छपाक

इस विमेंस डे के अवसर पर आपके लिए 'छपाक' फिल्म एक बेहतरीन ऑपशन है. इसमें आपको महिला सर्वाइवर की कहानी पता चलेगी कि कैसे इतने घातक हमले के बाद खुद को संभाला. दीपिका पादूकोण ने इस फिल्म में सर्वाइर की भूमिका निभाई है.

राज़ी

राज़ी (2018) फिल्म महिला देशभक्ति के जनून को दिखाती है कि कैसे एक महिला जासूस बनकर दूसरे देश से जानकारी निकालती है. इस फिल्म में यह भी दिखाया जाता है कि अपनी जान की परवाह न करके देश के लिए किस हद तक जाया जा सकता है. इस फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत खान नाम की महिला जाजूस का किरदार निभाया था.

शकुंतला देवी 

महिला दिवस पर 'शकुंलता देवी' एक बेहतरीन फिल्म है. इसमें महिला की प्रतिभा को दिखाया गया है. यह फिल्म 'ह्यूमन कंप्यूटर' के नाम से मशहूर गणितज्ञ शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है. फिल्म न केवल उनकी प्रतिभा को दिखाती है बल्कि अपनी जिद पर जीने वाली महिला की कहानी भी बताती है. फिल्म में विद्या बालन ने शकुंलता देवी का किरदार बखूबी निभाया है.

ये भी पढ़ें: अनिल कूपर की 'सूबेदार' फिल्म देख Shahrukh Khan हुए दीवाने, बांधे तारीफों के पुल

Mardani Raazi Womens Day 2026
Advertisment