कौन हैं तृषा कृष्णन? जिनकी थलापति विजय संग हो रही अफेयर की चर्चा, जानें एक्ट्रेस की पूरी डिटेल

Who is Trisha Krishnan: इस खबर में हम आपको साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके करियर के बारे विस्तार से बताने हैं.

Who is Trisha Krishnan: इस खबर में हम आपको साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके करियर के बारे विस्तार से बताने हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
trisha krishnan thalapathy vijay

trisha krishnan thalapathy vijay

Who is Trisha Krishnan: साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं हुई हैं. जी हां, इस समय नेटिजन्स उनके बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर कौन हैं तृषा कृष्णन जिनका नाम सुपरस्टार थलापति विजय से जोड़ा जा रहा है. इंटरनेट पर तृषा कृष्णन उस समय ट्रेंड करने लगी जब उन्हें थलापति विजय के साथ देखा गया. 

Advertisment

दरअसल, थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने उन पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगया था और कोर्ट में तलाक लेने की अर्जी दाखिल की है. ऐसे में जब थलापति को तृषा के साथ देखा तो हर जगह सनसनी फैल गई. ऐसे ने इस खबर में हम आपको तृषा कृष्णन की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके करियर के बारे विस्तार से बताने हैं.

मिस चेन्नई का खिताब जीता

तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को चेन्नई में हुआ. उन्होंने यहीं से ही अपनी मैनेजमेट की पढ़ाई पूरी की. शुरुआत में तृषा क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थी, लेकिन उनकी रूचि मॉडलिंग और एक्टिंग में बढ़ने लगी. 1999 में उन्होंने मिस चेन्नई का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने पूरी तरह फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने का मन बना लिया.

कई हिट फिल्में दी

तृषा कृष्णन साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने तमिल की कई सुपरहिट फिल्मों में दी हैं. जिसमें 'घिल्ली', 'सामी', 'विन्नैतांडी वरुवाया' और '96' शामिल हैं. इतना ही नहीं, उनके 'जानू' और 'जेसी' जैसे किरदारों को आज भी याद किया जाता है. तेलुगु सिनेमा में भी उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं. जिसमें 'वर्षम', 'नुव्वोस्तनन्ते नेनोद्दंतना' और 'अथाडु' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. हाल में ही तृषा ने मणिरत्नम की ऐतिहासिक फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: I और II' में 'कुंदवई' की भूमिका निभाकर अपनी एक्टिंग स्किल का लोहा मनवाया. इसके अलावा उन्होंने 'खट्टा मीठा' के जरिए बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई.

2015 में हुई सगाई

वहीं बता दें, तृषा कृष्णन की 2015 में बिजनैसमेन वरुण मनियन से सगाई हुई थी लेकिन कुछ समय बाद ये रिश्ता टूट गया और बात शादी तक नहीं पहुंच पाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके परिवार की असहमति और एक्टिंग करियर को जारी रखने के चलते उन्होंने ये फैसला लिया था. बाद में एक्ट्रेस का नाम एक्टर राणा दग्गुबाती  के साथ भी जुड़ा था. एक शो के दौरान राणा ने बताया था हम दोनों डेट कर रहे थे लेकिन बाद में अलग हो गए. 

अब थलापति विजय के संग जुड़ा नाम

अब हाल में तृषा का नाम सुपरस्टार थलापति विजय के संग जोड़ा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फैंस यह सिर्फ अफवाह मान रहे थे जब थलापति की पत्नी संगीता ने उन पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. इसके चलते ही उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी थी. गुरुवार को जब विजय थलापति और तृषा को एक साथ शादी में अटेंड करते देखा तो लोगों का शक हकीकत में बदल गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. 

थलापति और तृषा ने एक साथ किया है कई फिल्मों

सुपरस्टार थलापति और तृषा ने कई सुपरहिट फिल्मों काम किया. उनकी जोड़ी को साउथ इंडस्ट्री की सबसे सुपर जोड़ी में से एक माना जाता है. दोनों ने 2004 में आई घिल्ली फिल्म से एक साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा. यह बॉक्स ऑफिस पर हिट ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म के बाद दोनों ने तिरुपाची, आधी, कुरुवी और 2023 में आई लियो में एक साथ काम किया. इसके अगले साल 2024 में थलापति की गोट (The Greatest of All Time / GOAT) फिल्म में भी तृषा विशेष भूमिक निभाई थी.

ये भी पढ़ें: गोविंदा ने खोली डेविड धवन की पोल, बोले- 'अपने बेटे वरुण के साथ वो करना चाहते हैं जो उन्होंने मेरे साथ किया था'

Trisha Krishnan Thalapathy Vijay
Advertisment