गोविंदा ने खोली डेविड धवन की पोल, बोले- 'अपने बेटे वरुण के साथ वो करना चाहते हैं जो उन्होंने मेरे साथ किया था'

Govinda Reveals David Dhawan Secrets: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डेविड धवन के ऐसे राज के बारे में बताया है, जो शायद ही किसी को पता हों.

Govinda Reveals David Dhawan Secrets: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डेविड धवन के ऐसे राज के बारे में बताया है, जो शायद ही किसी को पता हों.

author-image
Uma Sharma
New Update
Govinda reveals David Dhawan

Govinda David Dhawan

Govinda Reveals David Dhawan Secrets: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. जी हां, हाल में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कई खुलासे किए. जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की. इसी इंटरव्यू में गोविंदा ने डेविड धवन के ऐसे राज के बारे में बताया है, जो शायद ही किसी को पता हों. तो चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा? 

Advertisment

वरुण धवन के साथ क्रिएट करना चाहते हैं जादू

दरअसल, गोविंदा से जब डेविड धवन से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे उनके साथ बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं वो मुझे अपनी फैमली की तरह मानते थे. हमने एक साथ 15 फिल्में हिट दी लेकिन बाद में मामला खतरनाक हो गया. इसके आगे उन्होंने बताया कि अब डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन के साथ भी वहीं जादू क्रिएट करना चाहते हैं जो उन्होंने मेरे साथ मिलकर किया था.

वो एक्टर के प्रति वफादार नहीं थे

वहीं, जब गोविंदा से 1990 के दौरान डेविड धवन संग काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर बात की. गोविंदा ने बताया कि डेविड अपने काम के प्रति हमेशा से बहुत ईमानदार थे. हालांकि उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया कि वो एक्टर के प्रति वफादार नहीं थे. उन्होंने मुझसे कभी नहीं कहा कि मैं अच्छा नहीं दिख रहा या शायद हम और बेहतर काम कर सकते हैं. इसलिए मुझे ऐसा कभी नहीं लगा कि मै किसी डायरेक्टर के साथ काम कर रहा हूं. मगर मुझे ऐसा जरूर लगा कि उन्हें दूसरे लोग रोकने की कोशिश कर रहे थे.

खतरनाक हो गया था मामला

गोविंदा ने आगे बताया कि उनके साथ शुरू में रिश्ते बहुत अच्छे थे लेकिन धीरे-धीरे मामला खतरनाक होता गया. ऐसे ही चीजें हाथ से निकले लगी और मैंने इससे बाहर निकलने का फैसला किया. हालांकि इसके बाद भी उनसे बात होती रही. 

इस वजह से बना ली थी फिल्मों से दूरी

गोविंदा ने बताया कि 2000 के दशक दौरान उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी लेकिन बाद में फिल्में में दोबारा काम करने का मन बनाया. इसी बीच सबसे पहले उन्होंने अपने पुराने दोस्त डेविड को फोन किया और पार्टनर फिल्म को लेकर डिस्कशन हुआ. इसी फिल्म में गोविंदा ने सलमान खान को लीड रोल में लेने की सलाह दी. इसी तरह दोनों ने कई सालों बाद एक साथ किया. फिल्म हिट रही लेकिन इसके बावजदू दोनों ने आगे काम नहीं किया. 

बेटे के साथ क्रिएट करना चाहते हैं जादू

इंटरव्यू में गोविंदा ने आगे बताया कि अब डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन के साथ मिलकर वैसा ही जादू क्रिएट करना चाहते हैं जो उन्होंने उनके साथ मिलकर किया था. हालांकि मुझे नहीं लगता है कि वो ऐसी फिल्में कर पाएंगे. ऐसा करना मुश्किल है. आपको बता दें कि गोविंदा ने 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो दोबारा डेविड धवन के साथ काम नहीं करेंगे. उन्होंने एक वाकिया बताया कि एक बार डेविड को फोन किया था कि हम दोनों मिलकर 18वीं फिल्म बनाएंगे लेकिन उन्होंने दोबारा फोन नहीं किया. 

छोटे शो में काम करने को लेकर भी दिया जवाब

इसी इटरव्यू में गोविंद ने छोटे शो और छोटी गाड़ियों में घूमने को लेकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जिन शो को लोग छोटे शो बता रहे हैं वो मुख्यमंत्री और सासंद के हैं. बात रही छोटी गाड़ियों की तो वो प्रोटोकॉल का हिस्सा थी. मेरी लाइफस्टाल के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें: कृति सेनन को लेकर वायरल रील लाइक करने पर ट्रोल हुईं Yami Gautam, अब पोस्ट शेयर कर दी सफाई

david dhawan Govinda
Advertisment