/newsnation/media/media_files/2026/03/05/ram-charan-1-2026-03-05-10-59-00.jpg)
Ram Charan Photograph: (Yogen Shah)
Ram Charan 'Ayyappa Deeksha': साउथ स्टार राम चरण कुछ समय पहले ही जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं. इस समय एक्टर के घर में खुशियां छाई हुई है. ऐसे में राम 'अयप्पा दीक्षा' का अनुष्ठान कर रहे हैं. जिस वजह से वो हाल ही में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के ग्रैंड रिसेप्शन मे नंगे पांव नजर आए. तो आखिर क्यों एक्टर ने चप्पले नहीं पहनी और क्या होती हैं ये अयप्पा दीक्षा. चलिए जानते हैं-
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम
साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा के रिसेप्शन में अपनी पत्नी उपासना (Upasana) के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे. इस दौरान राम ने ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा पहना था और गंधे पर एक ब्लैक कलर का ही स्कार्फ पहना था. लेकिन जिस चिज ने लोगों का ध्यान खिंचा वो थे एक्टर के पैर, जो नंगे थे. राम ने न तो जूते पहने, न चप्पल वो बिना कुछ पैरों में पहने पार्टी में पहुंचे थे. ऐसे में हर कोई इसकी वजह जानना चाह रहा है. तो बता दें कि राम इस समय धार्मिक मान्यताओं के चलते 'अयप्पा दीक्षा' का पालन कर रहे हैं.
क्या होती है 'अयप्पा दीक्षा' क्या है?
बता दें, अयप्पा दीक्षा (Ayyappa Deeksha) एक कठिन और पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है, जिसे भगवान अयप्पा (Lord Ayyappa) के भक्त उनके दर्शन से पहले करते हैं. यह व्रत आमतौर पर 41 दिनों का होता है. इस दौरान भक्त को ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है. दीक्षा के दौरान भक्त केवल काले या नीले रंग के कपड़े ही पहनने होते हैं. इसके अलावा जूते या चप्पल का त्याग करना होता है और हर जगह नंगे पैर ही जाना होता है. इतना ही नहीं ना तो नॉनवेज खाना होता, ना ही दाढ़ी और बाल कटवाने होते हैं.
पहले भी कर चुके हैं 'अयप्पा दीक्षा'
ये पहली बार नहीं है कि राम चरण को इस तरह नंगे पैर देखा गया हो. पिछले कई सालों में कई बड़े मौके पर एक्टर इसी तरह दिखाई दिए हैं. यहां तक की ऑस्कर 2023 में हिस्सा लेने से पहले भी उन्हें इस अवतार में देखा जा चुका है. बता दें, राम भगवान अयप्पा के बड़े भक्त है और ऐसे में वो सबरीमाला मंदिर की यात्रा करते रहते हैं. जिसके लिए वो अयप्पा दीक्षा (Ayyappa Deeksha) को फॉलो करते हैं. वहीं, रश्मिका और विजय की रिसेप्शन की बात करे तो ये भव्या रहा और कई सेलेब्स पहुंचे थे.
राम चरण का वर्कफ्रंट
राम चरण के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर चर्चा में है. विज़नरी डायरेक्टर बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और जगपति बाबू (Jagapathi Babu) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. मेकर्स ने अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज कर दिए हैं. जिनमें पहला गाना, 'चिकिरी चिकिरी' और दूसरा गाना "रई रई रा रा" शामिल है. रिलीज की बात करें तो ये इसी साल 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें- शादी के बाद खूब चर्चा में रहे रश्मिका-विजय, अब होने जा रहे 'अंडरग्राउंड', कपल ने उठाया ये बड़ा कदम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us