नहीं लगता डर, तो एक बार जरूर देखें ये मूवी, एक-एक सीन देखकर डरने लगेंगे आप

Biggest Scariest Horror Movie: हम आपको इस खबर में एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका एक-एक सीन देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. तो चलिए जानते हैं इसका नाम.

Biggest Scariest Horror Movie: हम आपको इस खबर में एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका एक-एक सीन देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. तो चलिए जानते हैं इसका नाम.

author-image
Uma Sharma
New Update
Horror Movie

Horror Movie

Horror Thriller Movie: अगर आप हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक शानदार तोहफा हम लेकर आ गए हैं. जी हां, साल 2023 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘कॉबवेब’ (Cobweb) एक ऐसी साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जो न सिर्फ डराती है, बल्कि अपने रहस्यमयी माहौल और गहरी सस्पेंस से दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखती है. ये फिल्म उन दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं, जो कुछ नया और थ्रिलिंग देखने की तलाश में हैं.

Advertisment

डर और रहस्य का जबरदस्त मेल

फिल्म की कहानी एक 6 साल के बच्चे पीटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने कमरे की दीवारों के अंदर से रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं. जब वो इन आवाज़ों के बारे में अपने माता-पिता को बताता है, तो वो इसे महज उसकी कल्पना बता कर टाल देते हैं. लेकिन जैसे-जैसे पीटर का डर गहराता है, उसे ये यकीन होने लगता है कि उसके माता-पिता कोई खतरनाक राज छुपा रहे हैं. कहानी खुलती है और जब सच्चाई सामने आती है, तो दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. 

शानदार निर्देशन और दमदार एक्टिंग

फिल्म का निर्देशन सैमुअल बोडिन ने किया है, जिन्होंने डर और रहस्य को बेहद संतुलित अंदाज़ में परोसा है. उन्होंने कहानी को जिस तरह ट्रीट किया है, वो दर्शकों को अंत तक सीट से हिलने नहीं देता. बता दें, फिल्म में लिज़ी कैपलान, वुडी नॉर्मन, क्लीह मैककार्थी और ल्यूक बुसे जैसे  कलाकार हैं, जिन्होंने अपने किरदारों में जान डाल दी है. खासकर बच्चे का किरदार निभा रहे वुडी नॉर्मन ने अपनी एक्टिंग से कहानी को और भी सुपरहिट बना दिया है.

IMDb पर रेटिंग 

हालांकि, फिल्म को IMDb पर 5.9/10 की रेटिंग मिली है, लेकिन इसका मतलब येह नहीं कि फिल्म कमजोर है. इसके डरावने सीक्वेंस, रहस्यमयी कहानी और शानदार अभिनय इसे एक बार जरूर देखने लायक बनाते हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो साइकोलॉजिकल हॉरर पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप इस फिल्म को हिंदी में देखना चाहते हैं, तो ये अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

ये भी पढ़ें: Rashmika और Vijay ने शेयर की संगीत नाइट की खूबसूरत तस्वीरें, डांस, म्यूजिक-मस्ती के साथ कपल का रोमांटिक डांस वीडियो वायरल

Horror Movies On OTT Horror Movies
Advertisment