ऐश्वर्या राय के बाद अब विवेक ओबेरॉय पहुंचे कोर्ट, फर्जी अकाउंट से लेकर सामान बेचने तक से जुड़ा है मामला

Vivek Oberoi News: पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए आए दिन सेलेब्स दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच रहे हैं. अब विवेक ओबरॉय ने भी अपनी सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है.

Vivek Oberoi News: पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए आए दिन सेलेब्स दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच रहे हैं. अब विवेक ओबरॉय ने भी अपनी सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Vivek Oberoi (2)

Vivek Oberoi Photograph: (Vivek Oberoi (Instagram))

Vivek Oberoi News: आज के समय में सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप फेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि ये लोगों की पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा है. यहां तक कि सेलेब्स भी इससे बच नहीं पाए हैं. जिसके बाद अब तक ऐश्वर्या राय, सलमान खान, अमिताभ बच्चन से लेकर कई स्टार्स अपने पर्सनालिटी राइट्स की रक्षा के लिए कानूनी कदम उठा चुके हैं. अब इस मामले में विवेक ओबरॉय भी   दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं. चलिए जानते हैं, एक्टर ने याचिका में क्या कहा.

Advertisment

एक्टर के नाम का गलत इस्तेमाल

दरअसल, विवेक ओबेरॉय अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे और उन्होंने  याचिका दायर की है. इस याचिका में विवेक ने कोर्ट से मांग की है कि उनकी इजाजत के बिना कोई भी व्यक्ति या संस्था उनके नाम, आवाज, फोटो या उनकी पहचान से जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल न कर सके. इस मामले में विवेक का कहना है कि सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट उनके नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और उनकी पहचान का सहारा लेकर गलत चीजें की जा रही हैं.

सामान बेचने तक का मामला आया सामने

विवेक ओबेरॉय ने अपनी याचिका में ये भी बताया है कि एक्टर की इजाजत के बिना उनकी पहचान का इस्तेमाल करके सामान तक बेटे जा रहे हैं. एक्टर ने कोर्ट को ये भी बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्टकार्ड, पोस्टर, वीडियो और पोस्ट के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. बता दें, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार के स्टार्स, सलमान खान, पवन कल्याण, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, एक्टर आर माधवन, एनटीआर जूनियर जैसे कई फेमस सेलेब्स पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए कोर्ट पहुंच चुके हैं.

ये भी पढ़ें- GenZ में बढ़ रही कोरियन कल्चर की लहर, आखिर सोशल मीडिया में ऐसा क्या देख रहे बच्चे?

Vivek Oberoi
Advertisment