रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर के मुकाबले कितनी है विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ, जानें कमाई में कौन आगे?

Vijay Deverakonda-Rakshit Shetty Net worth: रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी के मुकाबले विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ कितनी है. चलिए जानते हैं-

Vijay Deverakonda-Rakshit Shetty Net worth: रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी के मुकाबले विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ कितनी है. चलिए जानते हैं-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Vijay-Rakshit

Vijay-Rakshit Photograph: (Vijay-Rakshit (Instagram))

Vijay Deverakonda-Rakshit Shetty Net Worth: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि विजय से पहले रश्मिका की सगाई रक्षित शेट्टी से हुई थी, लेकिन इनका रिश्ता एक साल में ही खत्म हो गया था. ऐसे में जानते हैं रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर के मुकाबले विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ कितनी है. 

Advertisment

कितनी है विजय की नेटवर्थ?

विजय देवराकोंडा बेहद ही लैविश लाइफ जीते हैं. एक्टर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले तेलुगु सितारों में से एक हैं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ (Vijay Deverakonda Networth) करीब 70 करोड़ रुपये है. एक्टर एक फिल्म करने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये चार्च करते हैं. इसके अलावा भी उनके कई इनकम सोर्स हैं. विजय का खुद का  फैशन लेबल राउडी क्लब है और उनके पास वॉलीबॉल टीम की ऑनरशिप भी है. विजय कई एंडोर्समेंट डील  से भी लाखों रुपये कमाते हैं. उनके पास हैदराबाद में 15 करोड़ रुपये की कीमत वाला बंगला है. वहीं, उनके पास  बीएमडब्ल्यू 5, फोर्ड मुस्तांग, Range Rover जैसे लग्जरी कार भी हैं.

रक्षित शेट्टी की कितनी है नेटवर्थ? 

कन्नड़ सिनेमा के फेमस एक्टर, निर्देशक और निर्माता रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) की कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक सटीक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया है. लेकिन वो अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 'परमवाह स्टूडियोज' से करोड़ों की कमाई करते हैं. साल 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षित के प्रोडक्शन हाउस ने 8 सालों में  108 करोड़ रुपये के निवेश पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था. वहीं, उन्होंने 'पिनाका स्टूडियोज'नाम की एक VFX कंपनी भी स्थापित की है.

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना की टूट चुकी है सगाई, जानें कौन है एक्ट्रेस के एक्स मंगेतर और क्या करते हैं?

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment