/newsnation/media/media_files/2026/02/23/rashmika-mandanna-2-2026-02-23-09-53-57.jpg)
Rashmika Mandanna Photograph: (Rashmika (Instagram))
Rashmika Mandanna Ex Fiance: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, अब इस कपल ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है. दोनों ने स्टोरी शेयर कर अनाउंस किया कि फैंस ने उन्हें 'Virosh' नाम दिया है और वो इसे अपनी शादी का नाम देंगे. लेकिन इन सबके बीच क्या आपको पता है कि विजय से पहले रश्मिका की सगाई टूट चुकी है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के एक्स मंगेतर के बारे में-
कौन हैं रश्मिका के एक्स मंगेतर?
रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर साउथ के जाने-माने एक्टर और फिल्म मेकर रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) है. साल 2016 में रश्मिका ने फिल्म 'क्रिक पार्टी' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में रश्मिका के साथ रक्षित शेट्टी ही लीड रोल में थे. एक्ट्रेस की ये फिल्म हिट रही थी. इसके बाद ही दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया था और फिर करीब एक साल डेट करने के बाद साल 2017 में दोनों ने सगाई कर ली थी. लेकिन एक साल बाद 2018 में दोनों का रिश्ता टूट गया.
क्यों टूटी थी रश्मिका की सगाई?
रिपोर्ट्स की मानें तो उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि विचारों में तालमेल की कमी की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया. इसके अलावा रश्मिका अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थी. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो विजय देवरकोंडा के साथ राणाबाली फिल्म में नजर आएंगी. इसके अलावा वो द रेनबो फिल्म का भी हिस्सा हैं. वहीं, रक्षित शेट्टी को आखिरी बार 'सप्त सागरदाचे एलो - साइड बी' में देखा गया था. वहीं, अब वो फिल्म 'रिचर्ड एंथनी: लॉर्ड ऑफ द सी' पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा रक्षित साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर '777 चार्ली' के लिए भी जाने जाते हैं.
ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय की वेडिंग के बाद अब रिसेप्शन की डेट हुई रिवील, गेस्ट लिस्ट भी हो रही वायरल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us