/newsnation/media/media_files/2026/02/17/vijay-rasmika-2026-02-17-11-00-45.jpg)
Vijay-Rasmika Photograph: (Vijay-Rasmika (Instagram))
Rashmika-Vijay Wedding Update: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी महीने 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं. वेडिंग वेन्यू से लेकर हर एक चीज की चर्चा सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस बीच अब कपल के रिस्पेशन का कार्ड वायरल हो रहा है. जिसमें फंक्शन की डेट रिवील हो गई है. साथ ही गेस्ट लिस्ट भी वायरल हो रही है.
विजय और रश्मिका कब करेंगे रिसेप्शन
एनटीवी तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक रिसेप्शन पार्टी करने वाले हैं. दोनों के रिसेप्शन का एक कार्ड भी वायरल हो रहा है, जिसमें डेट 4 मार्च मेंशन की गई है. कार्ड को काफी सिंपल और एलीगेंट बनाया गया है. हालांकि इस कार्ड में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर फिलहाल कुछ ऑफिशियल सामने नहीं आया है.
रिसेप्शन और शादी की गेस्ट लिस्ट की चर्चा
बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका के रिस्पेशन में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हो सकते हैं. एक्टर ने खुद मुख्यमंत्री को इनवाइट भेजा है. वहीं, संदीप रेड्डी वांगा जैसे बड़े डायरेक्टर भी विजय रश्मिका के रिसेप्शन में शामिल होने वाले हैं और इनके अलावा भी कई सितारों का मेला लगने वाला है. बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी नामी सेलेब्स को इनवाइट भेजे गए हैं. वहीं, शादी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय ने रिजेक्ट किया नेटफ्लिक्स का ऑफर? 60 करोड़ की रकम को चुटकी में ठुकरा दिया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us