/newsnation/media/media_files/2026/02/27/vijay-rashmika-10-2026-02-27-15-57-06.jpg)
Vijay-Rashmika Photograph: (Viral Bhayani)
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लिए. अब दोनों की शादी की फोटोज जमकर वायरल हो रही है. इस बीच अब कपल शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने स्पॉट हुए. दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए. इस दौरान न्यूली वेड कपल ने फैंस का खास अंदाज में शुक्रिया किया.
अनारकली सूट में छाई रश्मिका मंदाना
शादी के बाद रश्मिका और विजय को उदयपुर एयरपोर्ट पर पहली बार हाथों में हाथ थामे स्पॉट किया गया. न्यूली वेड कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी. इस दौरान रश्मिका ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना था और इसके साथ उन्होंने चूड़ियां पहनी और मांग में सिंदूर लगाया. वहीं, विजय देवरकोंडा कुर्ता-पायजामा में बहुत हैंडसम लगे.
इस अंदाज में साथ दिखें रश्मिका-विजय
न्यूली वेड कपल ने एयरपोर्ट पर पैप्स के सामने ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करवाई. इस दौरान दोनों ने पहले हाथ जोड़े और फिर सिक झुकाकर पैप्स और फैंल का शुक्रिया किया. दोनों को साथ में देख फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा. अब सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं और यूजर्स नए नवेले दूल्हा-दुल्हन पर प्यार लुटा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा के भाई ने ऐसे किया भाभी रश्मिका का अपने परिवार में स्वागत, सुनाया अपने दिल का हाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us