/newsnation/media/media_files/2026/02/27/vijay-deverakonda-rashmika-mandana-2026-02-27-12-18-57.jpg)
Vijay Deverakonda Rashmika Mandana
Vijay Deverakonda Brother Welcome Rashmika Mandana into Family: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं. जी हां, दोनों ने 26 फरवरी 2026 को शादी के पवित्र बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया. शादी के तुरंत बाद इस नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए पहली बार खुलकर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया. इससे पहले दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर बात नहीं की थी.
इस खास मौके पर विजय के भाई Anand Deverakonda ने भी भावुक पोस्ट साझा कर अपनी ‘वदिना’ (तेलुगु में भाभी) का परिवार में स्वागत किया. उन्होंने शादी की कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि कई बार फैंस उन्हें पुकारते थे- “वदीना, एला उनारू?” और उस समय उन्हें समझ नहीं आता था कि कैसे प्रतिक्रिया दें. अब जब उनके भाई की शादी हो चुकी है, तो उन्हें अपनी वदिना के रूप में एक बेहद सकारात्मक और दयालु इंसान मिली हैं. उन्होंने नवदंपति के लिए जीवनभर साथ और मुस्कुराते रहने की कामना की.
कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं रश्मिका
शादी का आयोजन उदयपुर के आलीशान ITC Grand Bharat में किया गया, जहां परिवार और फिल्म जगत के करीबी लोग ही शामिल हुए. समारोह की शुरुआत तेलुगु अंग-वस्त्रम अनुष्ठान और गणेश पूजा से हुई, जिसके बाद पारंपरिक कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न हुआ.
फूलों से सजे मंडप में दोनों पारंपरिक परिधानों में बेहद आकर्षक नजर आए. विजय ने रेशमी धोती और अंग-वस्त्रम धारण किया, जबकि रश्मिका कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. विवाह समारोह 23 फरवरी से शुरू हुए प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के साथ तीन दिनों तक चला। इस दौरान होटल परिसर में ‘वीरोश प्रीमियर लीग’ नाम से एक मैत्री क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया. हल्दी समारोह की तस्वीरों में गोलाकार पुष्प सज्जा, लकड़ी के स्टूल और ‘रुशी’ व ‘विजय’ लिखे प्लेकार्ड नजर आए.
ये भी पढ़ें: सिर से लेकर पांव तक भारी भरकम 'गोल्ड' में सजे रश्मिका-विजय, जानें कितनी महंगी है दोनों की शादी की ज्वेलरी?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us