सिर से लेकर पांव तक भारी भरकम 'गोल्ड' में सजे रश्मिका-विजय, जानें कितनी महंगी है दोनों की शादी की ज्वेलरी?

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंध गए हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की ज्वेलरी चर्चा का विषय बन गई है.

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंध गए हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की ज्वेलरी चर्चा का विषय बन गई है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Vijay-Rashmika (9)

Photograph: (Vijay-Rashmika (Instagram))

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लिए. ऐसे में दोनों की शादी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. खासतौर पर कपल की वेडिंग ज्वेलरी ने तो इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. दोनों ने अपनी शादी में सिर से लेकर पांव तक भारी भरकम 'गोल्ड' ज्वेलरी पहनी थी. दुल्हन होने के नाते रश्मिका ने तो ज्वेलरी पहनी ही. मगर विजय का ज्वेलरी पहनना ट्रेंडसेटर बन गया है. चलिए जानते हैं ज्वेलरी ब्रेकडाउन और इसकी कीमत के बारे में-

Advertisment

विजय का महाराजा वाला वेडिंग लुक

विजय देवरकोंडा दूल्हे के गेटअप में किसी महाराजा से कम नहीं लग रहे हैं. एक्टर ने एंटीक और ट्रैडिशनल टेंपल ज्वेलरी पहनी. विजय ने ईयर स्टड, लॉन्ग टेंपल स्टेटमेंट नेकलेस, कासु माला, माथे पर पेली बसिंगा, आर्म कफ, रिस्ट कफ, एंकल कड़ा , टेंपल हरम, गोल्ड रिंग, गोल्ड बेल्ट पहनी. वहीं रश्मिका ने हैवी मल्टीलेयर गोल्ड टेंपल नेकलेस पहना, जिसमें ब्रॉड टेंपल चोकर, मेंगो स्टाइल लॉन्ग चेन, कासू माला शामिल थी. उन्होंने गोल्ड चेन अटैच्ड झुमके, टीका, माथा पट्टी, शोल्डर गोल्ड कफ, गोल्ड कड़े, कमरबंद, पेली बसिंगा, गोल्ड हेयर एक्सेसरी, फ्लोरल मोटिफ हाथफूल, गोल्ड रिंग पहनी.


कितनी है दोनों की ज्वेलरी की कीमत?

 रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पारंपरिक ज्वेलरी की कीमत का कोई सटीक कीमत सामने  नहीं आई है. लेकिन कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन ज्वेलरी की कीमत का अनुमान करोड़ों में लगाया जा रहा है. वहीं, अगर कपल की नेटवर्थ की बात करें तो ये विजय की 66 से 70 करोड़ के बीच नेटवर्थ बताई जाती है. वहीं, रश्मिका के पास भी करीब 66 करोड़ की संपत्ति है. वहीं, इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करे तो ये जल्द ही रानाबली में साथ नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा ने जिंदगी भर के लिए थामा रश्मिका का हाथ, मगर इंस्टाग्राम पर अब भी क्यों बनाई दूरी?

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment