विजय देवरकोंडा ने जिंदगी भर के लिए थामा रश्मिका का हाथ, मगर इंस्टाग्राम पर अब भी क्यों बनाई दूरी?

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंध गए हैं. लेकिन लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि एक्टर अब भी अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते हैं.

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंध गए हैं. लेकिन लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि एक्टर अब भी अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Vijay-Rashmika (8)

Vijay-Rashmika Photograph: (Vijay (Instagram))

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: साउथ इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी  विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लिए. वहीं, अब दोनों की शादी की फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और हर कोई कपल को बधाई दे रहा है. ऐसे में फैंस ने विजय को लेकर एक चीज नोटिस की, जो चर्चा में आ गई है. दरअसल, अब शादी के बाद भी एक्टर अपनी पत्नी रश्मिका को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं. ऐसा क्यों? चलिए जानते हैं-

Advertisment

रश्मिका को फॉलो नहीं करते विजय

दरअसल, जब विजय ने रश्मिका के साथ अपनी शादी की फोटोज शेयर की तो ढेर सारे लोग उनकी प्रोइफल में पहुंचे. इस दौरान फोटोज देखने के साथ-साथ लोगों ने देखा कि एक्टर अपनी पत्नी रश्मिका को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं. हैरानी की बात तो ये है कि  उन्होंने किसी को भी फॉलो नहीं किया है. एक्टर के इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है, लेकिन इसके बावजूद भी वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. शायद यही वजह है कि वो किसी को भी फॉलो नहीं करते.

क्या रश्मिका भी नहीं करती विजय को फॉलो?

रश्मिका मंदाना की बात करे तो एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर लगभग 49.1 मिलियन के फॉलोवर्स हैं. वहीं, वो खुद 341 लोगों को फॉलो कर रही हैं जिसमें उनके पति विजय देवरकोंडा भी शामिल है. इतना ही नहीं, विजय के अलावा रश्मिका अपनी सास माधवी देवरकोंडा और देवर आनंद देवरकोंडा को भी फॉलो करती हैं. दरअसल, एक्टेस इंस्टा पर काफी एक्टिव है और वो अपनी फिल्मों से जुड़ी तस्वीरों के अलावा फैंस के साथ अपने कैंडिड मोमेंट्स भी शेयर करती है. एक्ट्रेस को देखकर लगता है कि उन्हें सोशल मीडिया पसंद है. 

ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस हुए फिदा

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment