/newsnation/media/media_files/2026/02/26/rashmika-mandanna-vjay-deverakonda-wedding-2026-02-26-19-26-29.jpg)
Rashmika Mandanna Vjay Deverakonda Wedding
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Photos: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुईं. पहले शादी तेलुगु परंपरा के अनुसार हुई, जिसके बाद शाम को कोडवा रीति-रिवाज से दूसरी रस्में निभाई गईं.ऐसे में अब नवविवाहित जोड़े की शादी की इनसाइड तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. इन तस्वीरों में विजय और रश्मिका दूल्हा-दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं.
दूल्हा-दुल्हन का फर्स्ट लुक
शादी के बाद सामने आई तस्वीरों में दोनों ‘मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा’ के रूप में बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. रश्मिका ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक नोट भी लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए ‘मेरे पति’ से! श्री विजय देवरकोंडा! वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, जिसने मुझे शांति दी. वो इंसान जिसने हर दिन मुझे बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया और यह विश्वास दिलाया कि मैं अपनी सोच से भी ज्यादा हासिल कर सकती हूं.”
भावुक पोस्ट में जाहिर किया प्यार
रश्मिका ने आगे लिखा, “उन्होंने मुझे कभी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका, दोस्तों के साथ यात्रा करना सिखाया. सच कहूं तो मैं उनके बारे में एक किताब लिख सकती हूं. आज मैं वही महिला बन पाई हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, और इसका श्रेय उन्हें जाता है. मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हूं.”
पति को प्यार से बुलाया ‘विज्जू’
पोस्ट में रश्मिका ने यह भी बताया कि वह विजय को प्यार से ‘विज्जू’ कहकर बुलाती हैं. उन्होंने लिखा, “विज्जू, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो भावनाएं हैं, उन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है. मेरी सभी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशियां और दुख अब और ज्यादा मायने रखते हैं, क्योंकि तुम मेरे साथ हो. मैं तुम्हारी पत्नी बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं. अब जश्न का समय है.चलो, साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जीते हैं. आई लव यू!” विजय और रश्मिका की शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैंस दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us