/newsnation/media/media_files/2026/02/26/daisy-shah-on-palash-muchhal-2026-02-26-18-55-43.jpg)
Daisy Shah On Palash Muchhal
Daisy Shah On Palash Muchhal: स्मृति मंधाना के साथ अपनी टूटी शादी के कारण सुर्खियों में आए म्यूजिक कंपोजर से निर्देशक बने पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके समर्थन में एक्ट्रेस डेजी शाह सामने आई हैं. क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनकी रद्द हुई शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच डेजी ने पलाश को बहुत अच्छा इंसान बताया है. चलिए सब कुछ आपको डिटेल में बताते हैं.
डेजी शाह ने की पलाश की तारीफ
हाल ही में पलाश ने श्रेयस तलपड़े और डेजी शाह अभिनीत अपनी नई डायरेक्टोरियल फिल्म की घोषणा की है. इसी बीच फिल्मीज्ञान से बातचीत में डेजी ने पलाश और उनके परिवार के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की. डेजी ने बताया कि पलाश के साथ उनका परिचय कई साल पुराना है. पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने डेजी की पहली फिल्म जय हो में गाना गाया था.
'पलाश एक इंसान के तौर पर बहुत अच्छे हैं'
डेजी ने कहा, "पलाश एक इंसान के तौर पर बहुत अच्छे हैं. मैं उनसे कई बार मिल चुकी हूं. पलक ने ‘जय हो’ के लिए गाना गाया था, तभी से मैं उन्हें जानती हूं. मैं अक्सर जन्मदिन और गणपति पूजा के मौके पर पलक के घर जाती हूं और वहीं मेरी मुलाकात पलाश से हुई. तभी मुझे पता चला कि वे म्यूज़िक कंपोजर और डायरेक्टर हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके परिवार से भी मिली हूं. उनका परिवार बहुत अच्छा और जमीन से जुड़ा हुआ है. वे भगवान में गहरी आस्था रखते हैं. मुझे लगता है कि जो लोग भगवान में विश्वास करते हैं, वे सकारात्मक होते हैं.” डेजी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पलाश की निजी जिंदगी चर्चा में बनी हुई है.
क्यों रद्द हुई पलाश और स्मृति की शादी?
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 25 नवंबर 2025 को सांगली में होने वाली थी. हालांकि, शादी से एक दिन पहले ही समारोह अचानक रद्द कर दिया गया. शुरुआत में बताया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है. बाद में यह भी खबर आई कि पलाश को सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उन्हें मुंबई वापस लाया गया.
इसके बाद मीडिया में आरोप सामने आए कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया, जिसके चलते शादी रद्द की गई. हालांकि, पलाश और स्मृति दोनों ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि शादी नहीं होगी. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन दोनों की ओर से आधिकारिक तौर पर शादी रद्द होने की ही पुष्टि की गई है.
ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने काटा दुनिया का सबसे महंगा हीरे से जड़ा केक, कीमत सुन चौंक जाएंगे आप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us