उर्वशी रौतेला ने काटा दुनिया का सबसे महंगा हीरे से जड़ा केक, कीमत सुन चौंक जाएंगे आप

Urvashi Rautela Cuts World Most Expensive Birthday Cake: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस वक्त अपने बर्थडे केक को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, उन्होंने इस बार अपने बर्थडे पर हीरे से जड़ा केक काटा है.

Urvashi Rautela Cuts World Most Expensive Birthday Cake: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस वक्त अपने बर्थडे केक को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, उन्होंने इस बार अपने बर्थडे पर हीरे से जड़ा केक काटा है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Urvashi rautela

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Cuts World Most Expensive Birthday Cake: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने 25 फरवरी को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. जिसके बाद अब एक्ट्रेस अपने बर्थडे केक को लेकर चर्चा में आ गई हैं. जी हां, उन्होंने अपने बर्थडे केक की झलक खुद शेयर की है और बताया है कि इसमें हीरे जड़े हैं. वहीं इसे दुनिया का सबसे महंगा केक बताया जा रहा है.

Advertisment

16 करोड़ रुपये का 7-टियर केक बना चर्चा का विषय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी ने अपने जन्मदिन पर 7-टियर वाला बेहद खास केक काटा, जिसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि इस केक पर असली हीरे जड़े हुए थे, जिसके कारण इसे दुनिया का सबसे महंगा केक बताया जा रहा है. उर्वशी ने इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया. वीडियो पर लिखे टेक्स्ट में दावा किया गया कि यह दुनिया का सबसे महंगा 7-टियर केक है, जिस पर रियल डायमंड जड़े हैं.

वीडियो में उर्वशी खुद भी केक को देखकर हैरान नजर आ रही हैं और कैमरे के जरिए हीरों की झलक दिखाती दिखाई देती हैं. इस वीडियो पर फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल भी उठाया कि केक पर जड़े हीरे असली हैं या नहीं.

लग्जरी लाइफस्टाइल 

उर्वशी रौतेला अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण भी अक्सर खबरों में रहती हैं. पिछले साल उन्होंने करीब 12 करोड़ रुपये की Rolls-Royce Cullinan Black Badge खरीदी थी और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय अभिनेत्री बताई गई थीं. इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में करीब 5 करोड़ रुपये की ग्रीन Mercedes-Benz G-Class (जी-वैगन) भी शामिल की है. मार्च 2025 में उर्वशी ने इंस्टाग्राम फोर्ब्स रिच लिस्ट में भी जगह बनाई थी. अपने आलीशान लाइफस्टाइल और महंगे शौक के चलते वह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं.

 ये भी पढ़ें: 'हम सब दुआ कर रहे हैं', आमिर खान ने दिया सलमान खान के पिता सलीम खान का हेल्थ अपडेट

Urvashi Rautela
Advertisment