विजय देवराकोंडा संग शादी की खबरों पर रश्मिका मंदाना ने लगाया फुल स्टॉप, वायरल हो रहे वेडिंग वेन्यू का बताया सच

Vijay Devarakonda-Rashmika Mandanna: सोशल मीडिया पर लगातार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें चल रही हैं. अब इस पर एक्ट्रेस ने फुल स्टॉप लगा दिया है.

Vijay Devarakonda-Rashmika Mandanna: सोशल मीडिया पर लगातार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें चल रही हैं. अब इस पर एक्ट्रेस ने फुल स्टॉप लगा दिया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Vijay-Rashmika

Vijay-Rashmika Photograph: (Vijay-Rashmika Instagram)

Vijay Devarakonda-Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और साउथ स्टार विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही है कि ये कपल शादी करने जा रहा है. कहा तो ये भी जा रहा है कि ये दोनों फरवरी मे शादी करने वाले हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो रश्मिका और विजय की वेडिंग वेन्यू का बताया जा रहा है. ऐसे मे अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है.

Advertisment

शादी की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंस्टाग्राम यूजर उदयपुर के सिटी पैलेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने वहां हो रही डेकोरेशन को दिखाया. उन्होंने बताया कि  ये रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी का वेन्यू है और दोनों 2 फरवरी को सिटी पैलेस में शादी करने जा रहे हैं. वहीं, अब रश्मिका ने इससे इंकार कर दिया है.बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका ने इन खबरों से मना कर दिया और कहा कि 2 फरवरी को उनकी और विजय की शादी नहीं हो रही है.

कब शादी करेंगी रश्मिका?

हालांकि रश्मिका ने ये कहा कि 2 फरवरी को उनकी शादी नहीं होगी. लेकिन उन्होंने शादी ना करने से इंकार नहीं किया. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक और तारीख सामने आई है, जो बताई जा रही है कि  विजय और रश्मिका की शादी की. कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि ये कपल 26 फरवरी 2026 को सात फेरे लेंगे और उनकी शादी उदयपुर केपैलेस में होगी. बताया जा रहा है कि ये समारोह प्राइवेट होगा, जिसमें परिवार और कुछ करीबी ही शामिल होंगे. बता दें, अब तक न तो रश्मिका और न ही विजय ने इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.

ये भी पढ़ें- Mardaani 3-Border 2 BO Collection: पहले संडे 'मर्दानी 3' ने किया शानदार कलेक्शन, फिर भी 'बॉर्डर 2' के आगे नहीं दिखा पाई कमाल

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment