Mardaani 3-Border 2 BO Collection: पहले संडे 'मर्दानी 3' ने किया शानदार कलेक्शन, फिर भी 'बॉर्डर 2' के आगे नहीं दिखा पाई कमाल

Mardaani 3 Border 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने पहले संडे तगड़ा कलेक्शन किया. लेकिन बावजूद इसके ये बॉर्डर 2 के आगे कमाल नहीं दिखा पाई.

Mardaani 3 Border 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने पहले संडे तगड़ा कलेक्शन किया. लेकिन बावजूद इसके ये बॉर्डर 2 के आगे कमाल नहीं दिखा पाई.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Mardaani 3-Border 2 (1)

Mardaani 3-Border 2 Photograph: (YRF-J.P Films)

Mardaani 3 Border 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है. फिल्म की कहानी से लेकर स्टार्स की एक्टिंग फैंस को पसंद आ रही है. वहीं अब फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं और इसके पहले संडे का कलेक्शन सामने आ गया है जो शानदार रहा है. लेकिन बावजूद इसके रानी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल  (Sunny Deol) की 'बॉर्डर 2' को टक्कर नहीं दे पा रही है. 

Advertisment

 'मर्दानी 3' पहले संडे का कलेक्शन

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन जहां फिल्म ने 4 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी और फिर दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई.सैकनिल्क डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म ने पहले संडे यानि की तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन (Mardaani 3 Box Office Collection) किया. इसके बाद फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन  17.50 करोड़ रुपये हो गया है.

बॉर्डर 2 ने दूसरे संडे कितने कमाए

भले ही मर्दानी 3 का कलेक्शन हर रोज बढ़ रहा है. लेकिन बॉर्डर 2 के सामने फिल्म काफी कम कमाई कर रही है. .सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबकि, जहां मर्दानी ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ कमाए वहीं बॉर्डर 2 ने दूसरे संडे यानि की 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ऐसे में मर्दानी के लिए बॉर्डर की कमाई के करीब पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं, बॉर्डर 2 ने भारत में अब तक 275.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं (Border 2 Box Office Collection) और इसका ग्रॉस कलेक्शन 329 करोड़ हो गया है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'Grammy 2026' के मंच पर छाए जस्टिन बीबर; अल्लू अर्जुन के भाई की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू

Border 2 Mardaani 3
Advertisment