/newsnation/media/media_files/2025/12/28/entertainment-news-live-updates-2025-12-28-09-28-36.jpeg)
- Feb 02, 2026 13:25 IST
Entertainment News Live Updates: लकी अली का नया गाना रिलीज
सिंगर लकी अली का नया गाना तू जाने है कहां हुआ रिलीज.
- Feb 02, 2026 12:45 IST
Entertainment News Live Updates: रोहित शेट्टी की बढ़ी सुरक्षा
Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हाल ही में फायरिंग की घटना का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद अब रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मामले में पुलिस की जांच चल रही है और चार लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है.
- Feb 02, 2026 12:44 IST
Entertainment News Live Updates: फायरिंग की घटना के बाद बढ़ी रोहित शेट्टी की सुरक्षा
बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हाल ही में फायरिंग की घटना का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद अब रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
- Feb 02, 2026 11:54 IST
Entertainment News Live Updates: शाहिद की 'O Romeo' का नया गाना 'इश्क का फीवर' हुआ रिलीज
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म O Romeo का नया गाना 'इश्क का फीवर' रिलीज हो गया है. ये फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है. इसमें अंडरवर्ल्ड के सरगनाओं के बारे में दिखाया गया है.
- Feb 02, 2026 11:36 IST
Entertainment News Live Updates: इवेंट में छाए सलमान खान
- Feb 02, 2026 10:30 IST
Entertainment News Live Updates: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में अपडेट
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है. घटना के सामने आते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.
- Feb 02, 2026 10:26 IST
Entertainment News Live Updates: ग्रैमी अवॉर्ड में Billie Eilish को मिला अवॉर्ड
Grammy Award में Billie Eilish को 'सॉग ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया गया है. सिंगर को उनके गाने ‘Wildflower’ के लिए ये सम्मान मिल है.
- Feb 02, 2026 09:53 IST
Entertainment News Live Updates: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिला सम्मान
ग्रैमी अवॉर्ड्स में तिब्बती बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. उन्होंने ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड जीता. ग्रैमी अवॉर्ड जीतने के बाद दलाई लामा ने इंस्टा पोस्ट कर आभार जताया है.
- Feb 02, 2026 09:27 IST
Entertainment News Live Updates: 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10
'बॉर्डर 2' ने 1 फरवरी को यानी 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. जिसके बाद भारत में इसका कलेक्शन 275.25 करोड़ रुपये हो गया है.
- Feb 02, 2026 08:40 IST
Entertainment News Live Updates: 'मर्दानी 3' ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और इससे फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़कर 17.50 करोड़ रुपये हो गया है.
- Feb 02, 2026 08:38 IST
Entertainment News Live Updates: ग्रैमी 2026 के मंच पर छाए जस्टिन बीबर
ग्रैमी अवॉर्ड शो में जस्टिन बीबर ने अपनी सुरीली अवाज से लोगों का दिल जीत लिया. 4 साल बाद जस्टिन ग्रैमी अवॉर्ड में परफॉर्मेंस दी है.
Justin. Bieber.
— Complex Music (@ComplexMusic) February 2, 2026
That’s it. That’s the tweet. #GRAMMYSpic.twitter.com/ePif19pMpY - Feb 02, 2026 08:34 IST
Entertainment News Live Updates: अल्लू शिरीष की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू शिरीष की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन दुबई में शुरू हो गए हैं. फंक्शन के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. बता दें, शिरीष और नयनिका 6 मार्च को शादी करने जा रहे हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us