‘एक्टिंग से ज्यादा डायपर बदलने में माहिर हूं’, Vicky Kaushal ने पापा बनने के बाद कही ये बात, बेटे को लेकर भी बोले एक्टर

Vicky Kaushal On Becoming Father: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने एक इवेंट के दौरान पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर भी खुलकर चर्चा की.

Vicky Kaushal On Becoming Father: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने एक इवेंट के दौरान पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर भी खुलकर चर्चा की.

author-image
Uma Sharma
New Update
vicky kaushal katrina kaif

vicky kaushal katrina kaif

Vicky Kaushal On Becoming Father: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 7 नवंबर 2025 को एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने. फिलहाल ये स्टार कपल इस समय पेरेंटिंगहुड के खूबसूरत पल एंजॉय कर रहा है. वहीं हाल ही में बेटे के जन्म के बाद विक्की पहली बार मुंबई से बाहर नजर आए, जहां उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक खास इवेंट में शिरकत की. इस दौरान विक्की ने न सिर्फ अपने अवॉर्ड के बारे में बात की, बल्कि पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर भी खुलकर चर्चा की. तो चलिए आपको भी इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं. 

Advertisment

‘एक्टिंग से ज्यादा डायपर बदलने में माहिर हूं’

इवेंट के दौरान जब विक्की से मजाकिया अंदाज में पूछा गया कि क्या एक्टिंग और डांस में महारत हासिल करने के बाद उन्होंने डायपर बदलना भी सीख लिया है, तो इस पर हंसते हुए अभिनेता ने मीडिया हाउस से कहा, “मैं एक्टिंग से ज्यादा डायपर बदलने में माहिर हूं. मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं.” विक्की ने पिता बनने के बाद आए इमोशनल बदलावों को स्वीकार करते हुए बताया कि बेटे के जन्म के तुरंत बाद शहर से बाहर जाना उनके लिए आसान नहीं था.

पिता बनने के बाद बेटे को छोड़कर जाना हुआ मुश्किल

विक्की ने कहा, “पिता बनने के बाद यह पहली बार है जब मैं शहर से बाहर आया हूं और यह वाकई बहुत मुश्किल है. लेकिन एक दिन जब मेरा बेटा यह सब देखेगा, तो उसे अपने पिता पर गर्व होगा. पिता होने का क्या मतलब है, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.” बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025 समारोह में विक्की कौशल को एक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज की दमदार भूमिका के लिए मिला.

2021 में हुई थी विक्की-कैटरीना की शादी

वहीं आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में एक इंटीमेट ग्रैंड वेडिंग की थी. दोनों ने शादी तक अपने रिश्ते को बेहद निजी रखा था. शादी के करीब चार साल बाद अब यह जोड़ी एक बेटे की पेरेंट्स बन चुकी है.

विक्की कौशल का वर्क फ्रंट 

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की हालिया फिल्म ‘छावा’ साल 2025 की भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही. लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा ने दुनियाभर में करीब 807 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं अब विक्की जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं. तो वहीं कैटरीना कैफ को आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में देखा गया था.

ये भी पढ़ें: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने खास अंदाज में की बेबी बॉय की अनाउंसमेंट, बोले- 'दोबारा बेटा हुआ है'

Katrina Kaif Vicky Kaushal
Advertisment