/newsnation/media/media_files/2026/01/16/akshay-kumar-and-varsha-usgaonkar-2026-01-16-18-02-07.jpg)
Akshay Kumar and Varsha Usgaonkar
Varsha Usgaonkar Story: 90 के दशक की अभिनेत्रियां आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हैं.इन्हीं में एक नाम है वर्षा उसगांवकर.वर्षा गोवा से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी.
छोटे परदे से मिली पहली पहचान
वर्षा को पहली बड़ी पहचान साल 1988 में मिली. वह बी.आर. चोपड़ा के मशहूर सीरियल ‘महाभारत’ में नजर आईं. इस शो में उन्होंने उत्तरा का किरदार निभाया था. उत्तरा, अर्जुन के बेटे अभिमन्यु की पत्नी थीं. यह रोल दर्शकों को बहुत पसंद आया. वर्षा घर-घर में पहचानी जाने लगीं.
बॉलीवुड में रखा कदम
टीवी से पहचान बनाने के बाद वर्षा ने फिल्मों का रुख किया. साल 1990 में वह फिल्म ‘दूध का कर्ज’ में नजर आईं. इस फिल्म का निर्देशन सलीम अख्तर ने किया था. मुख्य भूमिकाओं में जैकी श्रॉफ और नीलम थे. वर्षा का रोल छोटा था, लेकिन उनकी अदाकारी ने लोगों का ध्यान खींचा.
अक्षय कुमार के साथ बनी जोड़ी
वर्षा उसगांवकर अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हत्या’ में दिखीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया.इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. उनकी कुछ चर्चित फिल्में रहीं ‘बेटा हो तो ऐसा’, ‘हनीमून’, ‘शिकारी’, ‘इंसानियत के देवता’, ‘मुकदमा’ और ‘चेहरा’. कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकीं.
निजी जिंदगी में आया मोड़
साल 2000 में वर्षा ने संगीतकार रवि के बेटे अजय शर्मा से शादी की. शादी के बाद उनका फिल्मी करियर धीरे-धीरे पीछे छूट गया. रवि के निधन के बाद परिवार में विवाद भी सामने आया. ननदों ने संपत्ति को लेकर आरोप लगाए. इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरीं. भले ही वर्षा उसगांवकर अब फिल्मों में कम नजर आती हैं. लेकिन 90 के दशक की उनकी पहचान आज भी लोगों को याद है. टीवी से लेकर बड़े परदे तक उनका सफर खास रहा है.
यह भी पढ़ें: 'मैं भी फिजिकली सैटिस्फाईड', इंटीमेसी को लेकर गीता कपूर ने तोड़ी चुप्पी, सरेआम कह डाली ये बात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us