/newsnation/media/media_files/2026/02/11/movie-night-valentine-day-2026-02-11-16-51-45.jpg)
Movie Night Valentine's Day
Movie Night Valentine's Day: वैलेंटाइन डे अब सिर्फ गिफ्ट, गुलाब और बाहर डिनर तक सीमित नहीं रहा. आज कई कपल्स इस दिन को शांत और निजी तरीके से मनाना पसंद करते हैं. घर पर कैंडल लाइट, पसंदीदा खाना और साथ में एक अच्छी फिल्म यह कॉम्बिनेशन रिश्ते को और भी खास बना देता है.
लेकिन जब रोमांटिक फिल्म खोजने बैठते हैं, तो इतने ऑप्शन सामने आ जाते हैं कि चुनाव करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए यहां हम आपके लिए 6 ऐसी इंडियन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो प्यार, दोस्ती और समझदारी को खूबसूरती से दिखाती हैं.
वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर के साथ देखें ये 6 फिल्में
करीब-करीब सिंगल
आप वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ घर पर ही मनाना चाहते हैं तो आप करीब-करीब सिंगल फिल्म देख सकते हैं. यह कहानी दो अलग स्वभाव के लोगों की है. दोनों जिंदगी के अलग पड़ाव पर मिलते हैं. फिल्म बताती है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती. इसमें ट्रैवल का मजेदार तड़का भी है. अगर आप मैच्योर लव स्टोरी पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए सही है.
हंसी तो फंसी
हंसी तो फंसी यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है. इसमें प्यार के साथ कंफ्यूजन भी है. कहानी में इमोशन और ह्यूमर का अच्छा बैलेंस है. अगर आप वैलेंटाइन डे पर मुस्कुराना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपका मूड अच्छा कर सकती है.
प्रेमालू
प्रेमालू यह नई पीढ़ी की लव स्टोरी है. इसमें यंग लव की मासूमियत दिखती है. फिल्म मॉडर्न रिश्तों की झलक भी देती है.अगर आप फ्रेश और सिंपल रोमांस देखना चाहते हैं, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर रखें.
तू है मेरा संडे
यह फिल्म सिर्फ रोमांस पर नहीं टिकी. इसमें दोस्ती और लाइफ बैलेंस की बात भी है. कहानी दिखाती है कि रिश्तों में स्पेस कितना जरूरी है. यह फिल्म आपको सिखाती है कि प्यार के साथ समझ भी जरूरी है.
एक मैं और एक तू
एक मैं और एक तू फिल्म की यह कहानी दो अजनबियों की है. हालात उन्हें करीब ले आते हैं. धीरे-धीरे दोस्ती गहरे रिश्ते में बदलती है. फिल्म रिलेशनशिप को लेकर मॉडर्न सोच दिखाती है. आज के कपल्स इस कहानी से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.
बैंगलोर डेज
दोस्ती, प्यार और जिंदगी की उलझनों से भरी यह फिल्म बेहद नैचुरल लगती है. इसमें दिखाया गया है कि हर रिश्ता अलग होता है. हर किसी का प्यार जताने का तरीका भी अलग होता है. यही इसकी खासियत है.
क्यों बनाएं मूवी नाइट प्लान?
मूवी नाइट सिर्फ फिल्म देखने का बहाना नहीं है. यह साथ में समय बिताने का मौका है. हंसी, इमोशन और छोटी-छोटी बातों में रिश्ता मजबूत होता है. इस वैलेंटाइन डे, बाहर की भीड़ से दूर रहें. घर पर आराम से बैठें और अपने रिश्ते को थोड़ा और समय दें.
यह भी पढ़ें: पति संग स्पॉट हुईं करीना, तो उड़ने लगी प्रेग्नेंसी की अफवाह, जानें क्यों एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट बोल रहे लोग?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us