अमेरिका-इजरायल-ईरान हमलों के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

US-Israel Attack Iran: इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद, एक बॉलीवुड एक्ट्रेस दुबई में फंस गई हैं. उन्होंने पीएम मोदी से मदद मांगी है.

US-Israel Attack Iran: इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद, एक बॉलीवुड एक्ट्रेस दुबई में फंस गई हैं. उन्होंने पीएम मोदी से मदद मांगी है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Sonal Chauhan (1)

Photograph: (Sonal Chauhan (Instagram))

 US-Israel Attack Iranइजराइल और अमेरिका ने ईरान पर की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया. इसके बाद से ही दुनियाभर में तनाव का माहौल है. करीब  8 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे लाखों यात्री अलग-अलग हवाई अड्डों पर फंस गए हैं. ऐसे में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी दुबई में फंस गई हैं और उन्होंने  पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है.

Advertisment

दुबई में कौन फंस गई?

हम जिसकी बात कर रहे हैं वो इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) हैं. एक्ट्रेस इन दिनों दुबई में थी और तभी अचानक इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया. जिस वजह से दुबई की फ्लाइट कैंसल हो गई और एक्ट्रेस वहां फंस गई. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पीएम  नरेंद्र मोदी से मदद मांगते हुए लिखा- 'माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं अभी दुबई में चल रहे टेंशन के बीच फंसी हुई हूं. फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. इंडिया लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं दिख रहा है.'

Sonal Chauhan
Photograph: (Sonal Chauhan (Instagram))

मैं सपोर्ट चाहती हूं- सोनल

सोनल चौहान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'मैं सुरक्षित घर वापस आने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट चाहती हूं. मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए बहुत आभारी रहूंगी.' बता दें, सोनल ही नहीं ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (PV Sindhu) भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी झलक दिखाई. उन्होंने लिखा- 'अगली सूचना तक सभी फ्लाइट्स सस्पेंड हो गई हैं.'

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: रश्मिका-विजय पूरे देश में भेज रहे मिठाइयों से भरे ट्रक, कई मंदिरों में कराएंगे अन्नदान

US-Israel Attack Iran Sonal Chauhan
Advertisment