Entertainment News Live Updates: रश्मिका-विजय पूरे देश में भेज रहे मिठाइयों से भरे ट्रक, कई मंदिरों में कराएंगे अन्नदान

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

author-image
Sezal Chand Thakur
एडिट
New Update
Entertainment News Live Updates
  • Mar 01, 2026 10:51 IST

    Entertainment News Live Updates: राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस पर किया बड़ा खुलासा

    राजपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. उन्होंने बताया कि बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल ने उनकी 2010 की फिल्म ‘अता पता लापता’ में 5 करोड़ रुपये लगाए थे. एक्टर के वकील ने कहा- 'शिकायतकर्ता अगर सारी राशि ले लेता तो ये केस 2018 में ही बंद हो जाता. वो हमेशा से राजपाल यादव को जेल पहुंचाना चाहते थे. वहीं दूसरी ओर राजपाल यादव ने भी कहा कि जब प्रोड्यूसर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे तो मैंने उनकी फिल्मों में फ्री में काम किया है.' 



  • Mar 01, 2026 10:16 IST

    Entertainment News Live Updates: दुबई में मिसाइलों के धमाके से हिला एक्टर का घर

    अमेरिका और इजरायल ने ईरान में स्ट्राइक किया और इसका असर खाड़ी देशों में भी देखने को मिल रहा है. साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर विष्णु मंचू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दुबई में उनका घर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बीच मिसाइलों की आवाज से हिल गया.



  • Advertisment
  • Mar 01, 2026 09:22 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘द केरल स्टोरी 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

    Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 0.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 5.4 करोड़ रुपये हो गई है.



  • Mar 01, 2026 08:37 IST

    Entertainment News Live Updates: ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई में फंसीं सोनल चौहान

    ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुबई में कई यात्रियों की उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे वे एयरपोर्ट पर फंस गए. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, जो अभी दुबई में हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है.

    Sonal Chauhan
    Photograph: (Sonal Chauhan (Instagram))



  • Mar 01, 2026 08:34 IST

    Entertainment News Live Updates: रश्मिका-विजय पूरे देश में भेज रहे मिठाइयों से भरे ट्रक

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद फैंस के लिए सरप्राइज प्लान कर रहे हैं. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आप हमेशा से हमारी यात्राओं और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं. आप सभी के साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात होगी. भारत में उत्सव मिठाई और खाने के साथ मनाया जाता है. इसलिए 1 मार्च को हम प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक पूरे देश में भेज रहे हैं ताकि अपने जीवन के इस खास पल को आप सभी के साथ साझा कर सकें. हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे. आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं. प्यार के साथ, विजय और रश्मिका. '

    Rashmika-Vijay (3)
    Photograph: (Rashmika-Vijay (Instagram))



Rashmika Mandanna The Kerala Story 2
Advertisment