'साजिश करके निकलवाया Uterus', इस फेमस सिंगर पर पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Singer First Wife Allegations: बॉलीवुड के फेमस सिंगर पर पहली पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही ये भी बताया कि इलाज के नाम पर उनके साथ साजिश रची गई.

Singer First Wife Allegations: बॉलीवुड के फेमस सिंगर पर पहली पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही ये भी बताया कि इलाज के नाम पर उनके साथ साजिश रची गई.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Udit Narayan

Udit Narayan Photograph: (Udit Narayan (Instagram))

Singer First Wife Allegations: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकार अपने काम की वजह से तो फेमस होते ही है. लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी है, जिनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती है और वो विवादों भी भी बने रहे हैं. ऐसे ही एक मशहूर सिंगर हैं उदित नारायण (Udit Narayan), जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं. इन दिनों सिंगर पर उनकी पहली पत्नी  रंजना नारायण झा ने कई गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही उनके साथ साजिश रचने का दावा भी किया है. 

Advertisment

उदित नारायण पर क्या आरोप लगे?

उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला पुलिस थाने में सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने ना केवल सिंगर पर बल्कि उनके दो भाइयों और दूसरी पत्नी दीपा नारायण पर भी आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है. रंजना ने अपने आरोप में न केवल वैवाहिक धोखे के बारे में कहा है, बल्कि झूठे वादे करने की भी बात कही है. इतन ही नहीं, सबसे गंभीर आरोप ये लगाया है कि 1996 में सिंगर ने इलाज के बहाने दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में उनकी बिना सहमति के गर्भाशय निकाल दिया था.

इंसाफ चाहती हैं रंजना

रंजना अब मीडिया के सामने आकर इंसाफ मांग रही हैं. उन्होंने कहा-  'मुझे न्याय मिलना चाहिए. उदित नारायण बार-बार वादे करते हैं, लेकिन उन्हें निभाते नहीं हैं. जब भी वो गांव आते हैं तो नए वादे करके चले जाते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. मैं इन दिनों लगातार बीमार रहती हूं और मुझे सहयोग की जरूरत है, लेकिन  कोई सहायता नहीं मिल रही. 

ये भी पढ़ें- धमकी देने या फिरौती मांगने पर कानून में क्या है सजा? बॉलीवुड में गैंगस्टरों की धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

Udit Narayan
Advertisment