logo-image

अनीता हसनंदानी के घर गूंजी किलकारी, पति रोहित रेड्डी ने शेयर की Photo

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने सोशल मीडिया  पर बताया कि उनके घर एक प्यारे से बेबी बॉय (Baby Boy) का जन्म हुआ है

Updated on: 10 Feb 2021, 01:17 PM

नई दिल्ली:

फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के घर किलकारी गूंजी है. अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके घर एक प्यारे से बेबी बॉय (Baby Boy) का जन्म हुआ है. रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने पत्नी अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'लड़का हुआ है.' रोहित के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं. अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने अक्टूबर के महीने में अपनी प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. 

यह भी पढ़ें: ‘Ganpath’ में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी कृति सैनन, टीजर हुआ रिलीज

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वह मां बनने वाली हैं.  वीडियो क्लिप में दोनो कपल की लव स्टोरी, सगाई, और शादी की यात्रा दिखाई दे रही थी. अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के लाखों फॉलोअर्स हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने अपने हाल ही में शेयर किये गए एक वीडियो में बताया था कि उनकी डिलीवरी की डेट जल्द ही आने वाली है. अनीता ने बताया था कि इसके लिए वह काफी एक्साइटेड, नर्वस और स्ट्रेस्ड हैं. अनीता ने कहा था कि वह बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने क्वारंटीन के दौरान किया था गृह प्रवेश, देखें Photos

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने साल 2013 में बिजनेस मैन रोहित रेड्डी से शादी रचाई थी. दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी. इसके बाद दोनों अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी आपस में बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया.  रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं.

14 अप्रैल 1981 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में जन्मीं अनीता ने साल 2001 में एकता कपूर के टीवी सीरियल कभी सौतन कभी सहेली से टीवी जगत में कदम रखा था और इसके बाद वह अनीता ये हैं मोहब्बतें, काव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम जैसे फेमस शोज में नजर आईं. आज के समय में अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) टेलिविजन जगत का जाना पहचाना नाम हैं.