Toxic Teaser: टॉक्सिक के टीजर ने मचाया तहलका, रॉ और इंटेंस लुक में छाए यश

Toxic Teaser: साउथ स्टार यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज कर दिया गया है. जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा तेज कर दिया है.

Toxic Teaser: साउथ स्टार यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज कर दिया गया है. जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा तेज कर दिया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Toxic Teaser (1)

Toxic Teaser Photograph: (KVN Productions)

Toxic Teaser: साउथ स्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. पिछले साल जब इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी, तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, यश के बर्थडे पर फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया था और अब मेकर्स ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है.

Advertisment

एक्शन से भरा टॉक्सिक का टीजर

टॉक्सिक में यश पहले से भी ज्यादा इंटेंस और खतरनाक लुक में नजर आ रहा है. 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में बस एक्शन ही देखने को मिल रहा है. टीजर की शुरुआत ही किसी मिशन की तैयारी से होती है, जहां पर बड़ा खतरा होने की बात कही गई है. फिर एक सरकस में यश यानी की राया की एंट्री दिखाई जाती है और खूब खून खराबा देखने को मिलता है. टीजर में 
फिल्म की बाकी कास्ट अभी नहीं दिखाई गई है.

टीजर के एंड में मिलेगा सरप्राइज

टीजर के अंत में दर्शकों  को एक सरप्राइज पैकेज दिखता है, जहां एक फाइट खूंखार नजर आता है. हालांकि इसकी पूरी झलक देखने को नहीं मिलती है. लेकिन साइड फेस से ये लग रहा है कि यश  डबल रोल में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा निर्देशन गीतू मोहनदास की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत भी अहम रोल निभाती दिखेंगी. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Toxic: रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही यश की ‘टॉक्सिक’, नॉर्थ इंडिया और नेपाल में की ऐतिहासिक साझेदारी

Yash toxic
Advertisment