/newsnation/media/media_files/2026/02/03/tom-cruise-2026-02-03-16-35-16.jpg)
Tom Cruise Photograph: (Tom Cruise (Instagram))
Tom Cruise Left 350 Crore London House: हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. एक्टर अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस समय टॉम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि टॉम ने अपने लंदन वाले करोड़ों के घर को छोड़ दिया है और वो वापस अमेरिका लौट गए हैं. ऐसा क्यों चलिए जानते हैं-
क्यों छोड़ा करोड़ों का घर?
दरअसल, खबर है कि टॉम क्रूज ने अपने लंदन के सबसे पॉश इलाके नाइट्सब्रिज में स्थित आलीशान घर को छोड़ दिया है. जिसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है. डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, टॉम क्रूज जिस इलाके में रहते थे, वहां पिछले कुछ समय से आपराधिक गतिविधियां काफी बढ़ गई थीं. उनके घर के पास स्थित एक लग्जरी घड़ी की दुकान और एक महंगे बुटीक में दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाएं हुई. इसी के बाद एक्टर ने ये घर छोड़ने का फैसला किया.
वापस अमेरिका लौटे टॉम?
ऐसे में खबर आ रही है कि टॉम अपना लंदन का आलीशान घर छोड़कर वापस अमेरिका लौट गए हैं. हालांकि टॉम ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. वहीं, टॉम के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल टॉम की फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग रिलीज हुई थी और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया था. वहीं, इस समय टॉम अपनी अपकमिंग फिल्म Digger को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी साल रिलीज की जाएगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us