/newsnation/media/media_files/2026/02/02/grammy-awards-2026-02-02-09-53-57.jpg)
Grammy Awards Photograph: (Grammy Awards (Instagram))
Grammy Awards 2026: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की लॉस एंजेलिस में शुरुआत हो गई है. म्यूजिक वर्ल्ड की इस सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट में कई बड़े नाम चमके और एक साथ नजर भी आए. इस दौरान ट्रेवर नोआ ने इवेंट को होस्ट किया. वहीं, लेडी गागा, जस्टिन बीबर से पॉप सेंसेशन सबरीना कारपेंटर तक ने ग्रैमी में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए. इस दौरान इन कलाकारों के गानों ने तो लोगों का दिल जीता ही, साथ ही इनके लुक चर्चा का विषय बन गए हैं. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
जस्टिन बीबर ने शॉर्ट्स पहन गाया गाना
ग्रैमी अवॉर्ड्स में जस्टिन बीबर (Justin Beber) का चार साल बाद कमबैक हुआ है. सिंगर ने अपने सॉन्ग YUKON पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. इस दौरान जिस चीज ने लोगों का दिल जीता, वो था जस्टिन का लुक. एक्टर ने सिर्फ शॉर्ट्स पहने थे और शर्टलेस होकर उन्होंने परफॉर्मेंस दी. सिंगर का ये स्वैग लोगों को बेहद पसंद आया और बस तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई थी. सिंगर की परफॉर्मेंस का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.
लेडी गागा का लुक देख फैंस हैरान
ग्रैमी अवॉर्ड्स में लेडी गागा (Lady Gaga) रेड कारपेट में ब्लैक फैदर से बने गाउन में नजर आई थी. लेकिन स्टेज पर एक्ट्रेस ने जो लुक कैरी किया था, वो देख लोग छोड़े कन्फ्यूज हो गए. उन्होंने अपनी फैदर ड्रेस के साथ सिर पर एक बड़ा सा केज जैसा कुछ कैरी किया था, जो एक जाल की तरह लग रहा था. इस दौरान सिंगर ने अपने हिट ट्रैक Abracadabra पर परफॉर्म दी. ये गाना उनके 2025 एल्बम Mayhem से है.
रेट्रो लुक में छाईं सबरीना कारपेंटर
पॉप सेंसेशन सबरीना कारपेंटर (Sabrina Carpenter) ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपने नए एल्बम 'मैन्स बेस्ट फ्रेंड' से हिट गाना मैनचाइल्ड गया. उन्होंने इस दौरान रेट्रो एयरपोर्ट थीम वाले सेट पर परफॉर्मेंस दी और इसके लिए उन्होंने अपना गेटअप भी रेट्रो टाइप लिया था, जो ऑल वाउट लुक था. ऐसे में सोशळ मीडिया पर सिंगर की काफी चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें- विजय देवराकोंडा संग शादी की खबरों पर रश्मिका मंदाना ने लगाया फुल स्टॉप, वायरल हो रहे वेडिंग वेन्यू का बताया सच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us